Google Analytics Meta Pixel रामायण के कलाकारों की ऐसे हुई थी दुखद मौत - Ekhabri.com

रामायण के कलाकारों की ऐसे हुई थी दुखद मौत

नई दिल्ली। धारावाहिक रामायण के बारे में आज बच्चा-बच्चा जानता है। उसमें कलाकार द्वरा निभाए गए किरदार आज भी जीवंत से लगते हैं और उनकी लोकप्रियता आज भी बनी हुई है। ये उस दौर का ऐसा शो था जिसे देखने के लिए सड़कें खाली हो जाती थीं। इस धारावाहिक के लगभग सभी किरदार काफी लोकप्रिय हुए थे। इन कलाकारों में राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया के अलावा भी ऐसे तमाम कलाकार हैं जिनके अभिनय ने इस ऐतिहासिक शो को कालजयी बना दिया। वहीं कुछ ऐसे भी कलाकार रहे जिनकी मौत बेहद दुखद रही। आज जानते हैं उन्हीं कलाकारों के बारे में।

श्याम सुंदर कालानी (सुग्रीव) की कैंसर से मौत
रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले अभिनेता श्याम सुंदर कलानी का पिछले साल ही निधन हो गया था। वह काफी वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने शो में जिस तरह से सुग्रीव का किरदार निभाया वह काबिल-ए-तारीफ है। श्याम सुंदर कलानी ने रामायण के साथ-साथ त्रिमूर्ति ,छैला बाबू और हीर रांझा फिल्मों के साथ ‘जय हनुमान सीरियल में हनुमान की भूमिका भी निभाई थी।

विजय अरोड़ा (मेघनाद)
रामानंद सागर की रामायण में मेघनाद का किरदार विजय अरोड़ा ने निभाया था। साल 2007 में पेट के कैंसर के चलते वह 62 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने अपने करियर में 110 फिल्मों और करीब 500 से अधिक सीरियल्स में काम किया।

मुकेश रावल (विभीषण)
रामायण में रावण के भाई विभीषण का किरदार मुकेश रावल ने निभाया था। आज भी लोगों के जहन में उनकी सज्जनता से भरी अदाकारी और वक्त वक्त पर श्रीराम को परामर्श देने वाले दृश्य कैद हैं। इसके अलावा मुकेश हिंदी और गुजराती सिनेमा जगत में भी सक्रिय रहें। उनकी मौत बहुत ही दुखद रही। साल 2016 में ट्रेन से कटकर उनकी मृत्यु हुई। जानकारी के अनुसार वह अपने बेटे की मौत के सदमे से जूझ रहे थे।

Read Also  अंकिता मर्डर केस: गुस्से में देवभूमि...कई संगठनों के लोग धरने पर बैठे

ललिता पवार (मंथरा)
रानी कैकेयी की दासी मंथरा का किरदार अभिनेत्री ललिता पवार ने निभाया था। हिंदी सिनेमा जगत में जबरदस्त खलनायिका के तौर पर पहचानी जाने वालीं ललिता पवार को आज भी लोग उनके अभिनय से याद करते हैं।  ललिता के बेहतरिन एक्टिंग की वजह से रामानंद सागर ने उन्हें रामायण में मंथरा रोल ऑफर किया था। मंथरा का जबरदस्त अभिनय कर सबको हैरान कर दिया था। मुंह के कैंसर की वजह से ललिता पवार की मृत्यु 24 फरवरी 1998 को हो गई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

सौर ऊर्जा विस्तार से छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य, 5 लाख घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

By Reporter 5 / August 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...