Google Analytics Meta Pixel यूपी को दंगा मुक्त रखने वाले को दें वोट: पीएम मोदी - Ekhabri.com

यूपी को दंगा मुक्त रखने वाले को दें वोट: पीएम मोदी

पहले चरण की वोटिंग के बीच सहारनपुर पहुंचे मोदी
सहारनपुर। पहले चरण की वोटिंग के बीच सहारनपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों में परिवारवाद चलता था लेकिन, भाजपा की सरकार में विकास के साथ-साथ परिवारवाद भी खत्म हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार में कानून व्यवस्था ठीक हुई है। इसलिए एक बार फिर से योगी जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनता से वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यूपी को दंगा मुक्त रखने वाले को वोट दें। पीएम मोदी ने सहारनपुर की जनता से पूछा कि आम आदमी को सुरक्षा मिलनी चाहिए की नहीं। वहीं पीएम मोदी ने जनता का उत्साह देखकर कहा मैं आपका प्यार ब्याज सहित लौटाऊंगा। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले सहारनपुर जिले की कोई सूझबूझ लेने वाला नहीं था। लेकिन भाजपा की सरकान बनने पर यहां का विकास हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के लिए घर बनाने की योजना चलाती है। उन्होंने कहा किसानों को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ परिवारवाद का भला चाहते है। प्रधानमंत्री ने कहा हमने किसानों के खाते में सीधे पैसे भेजे हैं। मोदी ने कहा भाजपा अपने संकल्पों को पूरा करके दिखाती है। कहा यूपी में सिर्फ कानून व्यवस्था का राज होना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि सहारनपुर के दंगों के बड़े गुनहगारों को अब इन माफियावादियों ने इस चुनाव में अपना साथी बना लिया है। उन्होंने कहा ये सिर्फ सहारनपुर की बात नहीं है। पूरे पश्चिमी यूपी में इन लोगों ने चुन-चुन कर अपराधियों को उतारा है। हालत ये है कि ये लोग राष्ट्र विरोधियों को अपना प्रस्तावक तक बना रहे हैं।
पीएम मोदी बोले- मैं ये देखकर हैरान हूं
पीएम मोदी ने कहा इनका इरादा आप जरूर समझिए। योगी जी की सरकार ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की, उन्हें जेल भेजा। इसलिए इनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा हुआ है। ये लोग यूपी के लोगों से बदला लेना चाहते हैं। लेकिन मैं ये देखकर हैरान हूं, जो लोग उस समय दंगाइयों को कोस रहे थे वो इस चुनाव में दंगाइयों के साथ गले मिल रहे हैं, उनके साथ खड़े हो गए हैं।
सहारनपुर में जो हुआ, वो खौफनाक था
पीएम मोदी ने कहा मुजफ्फ रनगर में जो हुआ, वो तो कलंक था ही, लेकिन यहां सहारनपुर में जो कुछ हुआ था, वो भी खौफनाक था। राजनीतिक संरक्षण में कैसे लोगों को निशाना बनाया जाता है, सहारनपुर का दंगा इसका प्रमाण है। ऐसी ही करतूतों के कारण 2017 में आप लोगों ने दंगा-वादियों को सबक सिखाया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...