Google Analytics Meta Pixel चीन तनाव के बीच लेह पहुंचे PM मोदी, जवानों से बोले- आपके कारण देश की सीमाएं सुरक्षित - Ekhabri.com

चीन तनाव के बीच लेह पहुंचे PM मोदी, जवानों से बोले- आपके कारण देश की सीमाएं सुरक्षित

चीन के साथ तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लेह दौरे पर पहुंचे। प्रधानमंत्री ने इस दौरान जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा देश आपके साथ हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय सेना के कारण ही सीमाएं सुरक्षित हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की रक्षा आपके हाथों में है, आपके मजबूत इरादों में है, तो सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि पूरे देश को आप पर अटूट विश्वास है। पीएम मोदी ने कहा कि आपकी भुजाएं, उन चट्टानों जैसी मजबूत हैं, जो आपके इर्द-गिर्द हैं, आपकी इच्छा शक्ति आस पास के पर्वतों की तरह अटल हैं।
पीएम मोदी के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत और आर्मी चीफ एमएम नरवाणे भी लेह दौरे पर आए। पीएम मोदी ने लेह के निमू में थल सेना और वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और मौजूदा स्थिति के बारे में सारी जानकारी हासिल की। पीएम मोदी ने 14 कॉर्प्स के अधिकारियों से भी बात की।
इस दौरान नॉर्दन आर्मी कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी, लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद प्रधानमंत्री लेह के वॉर मेमोरियल हॉल ऑफ फेम पहुंचे और जवानों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने सेना के अस्पताल में घायल जवानों से मुलाकात की और उनकी पीठ थपथपाई।

बता दें कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले लद्दाख दौरे पर आने वाले थे लेकिन गुरुवार को अचानक उनका दौरा टल गया था। इसके बाद खबर थी कि सिर्फ CDS बिपिन रावत ही आ रहे हैं लेकिन पीएम मोदी ने खुद पहुंचकर सभी को चौंका दिया। बता दें कि पिछले एक महीने से ज्यादा समय से पूर्वी लद्दाख में चीन-भारत के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ है।
गलवान घाटी में खूनी झड़प के बाद भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे जिससे पूरे देश में गुस्सा के माहौल बन गया। मोदी सरकार ने इस झड़प के बाद भारतीय जवानों को फ्री हैंड कर दिया था। वहीं भारत ने चीन को झटका देते हुए 59 चीनी ऐप पर बैन लगा दिया है जिसमें टिकटॉक भी शामिल है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Raipur: रायपुर में ज्वेलर्स के मैनेजर से 1 करोड़ की लूट, तलवार से हमला कर बैग लेकर फरार आरोपी, पीड़ित की हालत नाजुक

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

Kitchen Cockroach Control Tips: किचन से कॉकरोच गायब करने के आसान और असरदार तरीके

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...

Nashik TCS Case: 40 दिन बाद गिरफ्तार हुई TCS की पूर्व HR मैनेजर, धर्मांतरण और शोषण मामले में बड़ा खुलासा

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...

छत्तीसगढ़ में बड़ा फर्जीवाड़ा सरकारी नौकरी के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट कब से बंद हो सकता है सपोर्ट, जानिए पूरी अपडेट खबर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...

IPL 2026 में संजू सैमसन का तूफान…87 रन की विस्फोटक पारी से मैच एकतरफा

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...

रेप केस वापस नहीं लिया तो नाबालिग की गला रेतकर हत्या, मां ने बचाने की कोशिश की तो काट दी उंगलियां

By User 6 / May 8, 2026 / 0 Comments
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...

‘हारने के बाद पद नहीं छोड़ना संवैधानिक व्यवस्था में नहीं…’, ममता के इस्तीफा न देने के फैसले पर TS सिंहदेव ने उठाए सवाल

By User 6 / May 6, 2026 / 0 Comments
CG News: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि उनकी नजर में यह हार नहीं है,...

आम की छांव में महिलाओं को मिला करोड़पति बनने का नया सपना

By User 6 / May 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *