आप अगर सोने में निवेश करना चाहते हैं तो मोदी सरकार की सॉवरेन गोल्ड स्कीम फिर लेकर आ गई है। इसकी शुरुआत 6 जुलाई से हो गई। इसके लिए 10 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।
कोरोना महामारी का संकट देखते हुए सोना को निवेश के लिए सुरक्षित साधन माना जा रहा है। इसलिए मोदी सरकार फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (2020-21) की चौथी किस्त लेकर आई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने अप्रैल में ही घोषणा की थी कि सरकार अप्रैल, 2020 से सितंबर तक छह किस्तों में यह स्कीम जारी करेगी। इसका मतलब यह है कि सितंबर तक हर महीने आपको डिजिटल बॉन्ड के तौर पर सोने में निवेश का मौका दिया जाएगा।
सॉवरेन गोल्ड स्कीम के तहत सोने की कीमत 4,852 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है। यह बाजार मूल्य से काफी सस्ता है। इस समय बाजार में सोने की कीमत 48283 से 49,000 रुपये के बीच चल रही है। यही नहीं, इसके तहत उन निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट मिलेगी, जो ऑनलाइन आवेदन करेंगे और भुगतान डिजिटल माध्यम से करेंगे. यान। निवेशकों के लिए बॉन्ड की कीमत 4,802 रुपये प्रति ग्राम होगी। इस तरह आप करीब 48,000 रुपये में 10 ग्राम सोने में निवेश कर सकते हैं। निवेश के आवेदन के बाद बॉन्ड आपको 14 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा। इसके तहत सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज भी दिया जाएगा।
इस स्कीम के तहत आप सोने को बॉन्ड के रूप में खरीद सकते हैं। इसके लिए आप बैंक, निर्धारित पोस्ट ऑफिस, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, एनएसई और बीएसई में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस बॉन्ड की मियाद आठ साल की है। इसमें पांचवें साल के बाद ब्याज भुगतान की तारीख पर बाहर निकलने का विकल्प उपलब्ध है। कोई निवेशक कम से कम एक ग्राम और ज्यादा से ज्यादा चार किलो गोल्ड में निवेश कर सकता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...