Google Analytics Meta Pixel कोरोना वायरसः अहमदाबाद में 47 साल के एक और पुलिसकर्मी की संक्रमण से मौत, अब तक 5 पुलिसकर्मी ने गंवाई जान - Ekhabri.com

कोरोना वायरसः अहमदाबाद में 47 साल के एक और पुलिसकर्मी की संक्रमण से मौत, अब तक 5 पुलिसकर्मी ने गंवाई जान

अहमदाबादः गुजरात में लगातार फैल रहे कोरोना का संक्रमण अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर चुका है. यहां अहमदाबाद पुलिस के 47 साल के एक हेड कान्स्टेबल की सोमवार को कोविड-19 से मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि उन्हें कुछ दिन पहले ही एक अस्पताल से छुट्टी मिली थी.

 

अधिकारी ने बताया कि पुलिस कान्स्टेबल की मौत शहर के पुलिस बल में होने वाली ऐसी पांचवीं मौत है. डीसीपी (नियंत्रण कक्ष) विजय पटेल ने बताया कि उक्त कान्स्टेबल यातायात शाखा से सम्बद्ध थे. पटेल ने बताया कि उक्त हेड कान्स्टेबल की सरकारी एसवीपी अस्पताल में संक्रमण के चलते मौत हो गई.

 

सरदारनगर क्षेत्र के रहने वाले उक्त हेड कान्स्टेबल को पहले नरोडा में एक कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह 23 मई को कोविड-19 से संक्रमित पाये गए थे. पटेल ने कहा, ’28 मई को हेड कान्स्टेबल को छुट्टी दे दी गई थी और दिशानिर्देशों के मुताबिक उन्हें घर पर पृथक किया गया था. हालांकि छह जून को उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद एसवीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दुर्भाग्य से उनकी वायरल संक्रमण के चलते आज मौत हो गई.’

 

19 मई को हेड कान्स्टेबल के बड़े भाई की भी कोविड-19 से मौत हो गई थी. वह भी एक पुलिसकर्मी थे. पटेल ने कहा ‘दोनों पुलिसकर्मी भाइयों सहित अहमदाबाद शहर में अभी तक कोविड-19 से पांच पुलिसकर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 39 अन्य का इलाज किया जा रहा है.’

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *