Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन सेहत के लिहाज से अनुकूल रहने वाला है, क्योंकि आपको जो पहले से रोग था, तो उसमें आज सुधार होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थी भी एकाग्र होकर पढ़ने लिखने में रुचि दिखाएंगे और परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। आज आपको जीवनसाथी के कार्यक्षेत्र में चल रही कुछ समस्याओं के समाधान के लिए किसी से बातचीत करनी पड़ सकती है। यदि आप आज किसी नए वाहन, भूमि अथवा जमीन को खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है, इसलिए आपको अपने खर्चों में हो रही वृद्धि के कारण एक सही बचत बनाकर चलना होगा, तभी आप उसका लाभ ले पाएंगे, नहीं तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है। विदेशों से व्यापार कर रहे जातकों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण उनकी कोई रुकी हुई डील भी फाइनल होगी। आज आपको अपने पिताजी से किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना चाहिए। यदि आपने उसे आगे के लिए टाला, तो बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों को आज कुछ नए लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा, जिनसे उनके कारोबार पर असर भी बहुत अच्छा पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में भाई बहनों का आज आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, जिसके कारण उनके चल रहे मनमुटाव भी समाप्त होंगे। यदि आज आप अपने धन का निवेश करें, तो उसमें किसी विशेषज्ञ से ही सलाह लें, तभी वह बाद में आपको दोगना होकर मिल सकता है, जो लोग आज किसी यात्रा की तैयारी कर रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, नहीं तो उसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा, इसलिए सावधान रहें।

कर्क राशि : आज नौकरी कर रहे जातकों को कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसके कारण वह परेशान भी हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में आज कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसके कारण उनके साथी व उनके बीच प्रेम और गहरा होगा। आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपकी माताजी आज आपसे नाराज हो सकती हैं। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को आज अपने किसी मित्र के द्वारा कोई ऐसा ऑफर मिल सकता है, जो उनके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अपने गुरुजनों से मदद लेनी पड़ेगी।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज आपको अपने भविष्य में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, जो लोग अपने किसी सगे संबंधी की स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान है वह आज उनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आज नौकरी से जुड़े जातकों को सतर्क रहकर कार्यक्षेत्र में कार्य करना होगा, क्योंकि उनके शत्रु उनकी चुगली लगा सकते हैं, जिसके कारण उन्हें परेशानी होगी। विद्यार्थियों को संतान पक्ष की ओर से आज कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है।

कन्या राशि : आज का दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। आज आपको बाहर के तले भोजन से परहेज करना बेहतर रहेगा, नहीं तो सायंकाल के समय आपको पेट दर्द और अपच जैसी समस्या हो सकती है, जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए आज बेहतर अवसर आ सकते हैं। सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मिलवाने लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को भी आज अपने कमजोर विषय पर पकड़ बनाकर आगे बढ़ना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

तुला राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन के लिए आनंदमय रहने वाला है। आज आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आज आप उन्हें शॉपिंग पर लेकर जाएंगे, तो आप दोनों के बीच आ रही दूरी भी समाप्त होगी। आज आपको अपने व्यवसाय के लिए किसी दूसरे से सलाह लेने से बेहतर है कि आप अपने भाई और बहनों से सलाह मशवरा अवश्य करें, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनको आज पदोन्नति अच्छा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई समस्या आ रही थी, तो आज आपको उसका समाधान भी मिल जाएगा।

वृश्चिक राशि : आज आपको कुछ बेवजह की मानसिक चिंताएं हो सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे और आप आज अपने व्यापार में कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं, जिसे आपको लेने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए बाद में कोई परेशानी खड़ा कर सकता है। आज आपको अपने पिताजी से डांट खानी पड़ सकती है, क्योंकि उनका दिया हुआ कार्य समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। आज आप अपनी संतान के रूखे व्यवहार के कारण भी थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको उनकी संगति की ओर ध्यान देना होगा।  आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चा आएंगे, जो आपको मजबूरी में करने पड़ेंगे।

धनु राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनकी किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें सफलता मिलेगी और अपने गुरुजनों से भी स्नेह ही मिलेगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज अपने साथी से अपने मन की बात बतानी होगी, नहीं तो वह बाद में कोई वाद-विवाद करा सकती है। आज आपको अपने किसी सगे संबंधी पर धन का लेनदेन करते समय अपनी सारी शर्ते बतानी होंगी, नहीं तो बाद उन्हें धोखा मिल सकता है। आज आप अपनी संतान की नौकरी में तरक्की देखकर प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। आपकी माताजी की सेहत में लंबे समय से कुछ समस्या चली आ रही थी, तो उसमें आज सुधार होगा। आज आपको अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करना पड़ेगा, लेकिन आपको यह ध्यान देना होगा कि आप अपनी आय को ध्यान में रखकर ही शेयर करें। जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, उन्हें अपने पार्टनर पर सोच विचार कर भरोसा करना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें धोखा दे सकता है। परिवार में आज किसी वरिष्ठ सदस्य से आपको कोई उपहार मिल सकता है।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातकों को किसी से भी धन का लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो उनके उस धन के वापस आने की संभावना कम है, जो लोग आज किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको उस धन को उतार पाना मुश्किल होगा। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। जहां आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी से किसी बात पर बहसबाजी में पड़ सकते हैं, जिसके कारण वह आपसे नाराज रहेंगी, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आज आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।

मीन राशि : आज आपकी संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। आपकी कोई ऐसी ख्वाहिश पूरी होगी, जिसकी आप लंबे समय से इच्छा कर रहे थे। यदि आज आपकी कोई डील लटकी हुई थी, तो वह आज पूरी होगी, जिसके कारण आपको एक नई संपत्ति मिलेगी और आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि परिवार में कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी तो वह भी आज दूर होगी, जिसके कारण परिवार के सदस्य आपस में मिलजुल कर रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य मौज मस्ती करते नजर आएंगे। सायंकाल के समय आज आपको किसी से भी बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...