Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान की किसी आवश्यकता की पूर्ति के लिए अपने किसी परिजन से धन उधार ले सकते हैं, लेकिन उसमें आपको ध्यान देना होगा कि आपको उस धन को उतार पाना मुश्किल होगा। आज जो लोग अपने भविष्य में किए गए संचय धन को व्यय कर रहे हैं, उन्हें ध्यान देना होगा कि भविष्य में उन्हें धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने के कारण मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है। सायंकाल के समय आप आपको अपने पिताजी से किसी भी बात पर उलझने से बचना होगा।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप अपने अस्त-व्यस्त व्यवसाय को भी संभालने में लगेंगे, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसे काम आएंगे, जिनको आपको छोड़ पाना मुश्किल होगा और उन्हें अवश्य पूरा करना होगा, लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के सदस्य के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप अपने कार्यक्षेत्र और परिवार दोनों के बीच तालमेल बनाए रखेंगे। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी हिस्सा ले सकते हैं, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। भाइयों के साथ आज आपको अपनी तालमेल बैठानी होगी, तभी आप उनसे किसी प्रकार की मदद ले सकेंगे। जीवनसाथी से आज आपका कोई वाद विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहने वाला है, क्योंकि आज आपके हाथ कोई पैतृक संपत्ति लग सकती है, जिसमें आपको कुछ ज्वेलरी अथवा संपत्ति मिल सकती है, लेकिन इसमें आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से नहीं उलझना है। आज आप अपनी संतान की शिक्षा के कारण थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप अपने किसी परिवार के सदस्य अथवा गुरुजनों से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं, लेकिन आपको सलाह करके उनको सही दिशा में ले जाना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने के कारण प्रसन्न रहेंगे।

कर्क राशि : आज के दिन आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यदि आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या चल रही थी, तो आज आपको उसके प्रति सचेत रहना होगा व थोड़ा भी कष्ट होने पर डॉक्टरी सलाह अवश्य लेनी होगी, क्योंकि नहीं तो बाद में आपको कोई बड़ी समस्या हो सकती है। आज सायंकाल के समय आप अपने माता पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से खूब प्यार व स्नेह मिलेगा। पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे, लेकिन आज आपको अपने किसी मित्र के साथ अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

सिंह राशि : आज का दिन आपके धन, यश और कीर्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको प्रत्येक मामले में जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। अपनी कुछ समस्याओं को भी आसानी से हल कर पाएंगे, जो लोग संतान को किसी नए व्यवसाय को कराने की सोच रहे हैं, तो उन्हें उसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कराना बेहतर रहेगा और संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह उनके इस व्यवसाय को भी डूबा सकते हैं। आज विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या राशि : आज आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, लेकिन आज आपको दूसरों के कामों में टांग अड़ाने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे और बाद में आपको भला बुरा ही कहेंगे, इसलिए आज आप दूसरों से ज्यादा अपने कामों की ओर ध्यान दें। यदि आज आपको कोई धन का निवेश करने के लिए ऑफर आये, तो उसमें आपको अपनी बुद्धि लगाकर ही निवेश करना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका धन डूब सकता है। सायंकाल के समय आज आपको अपने बच्चों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। आज आप अपने ऊपर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसमें आप कुछ नए कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप आदि खरीद सकते हैं।

तुला राशि : आज रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको उनके किसी परिजन के द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसमें उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है, लेकिन आज व्यवसाय में लोगों को जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो उनका धन फंस सकता है, जो लोग किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, उन्हें आज वह आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण वह अपने व्यवसाय में चल रही कुछ डीलों को भी फाइनल कर सकते हैं। आज आपको संतान की किसी भी समस्या के लिए अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो वह उनसे नाराज हो सकती है।

वृश्चिक राशि : आज आपको वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आज आपको सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उनके लिए आज दिन बेहतर नहीं है, इसलिए कुछ समय रुक ना बेहतर रहेगा। आज आपको अपने परिवार में चल रहे आपसी वाद-विवाद में दोनों पक्षों की सुननी होगी, तभी किसी निर्णय पर पहुंचना होगा, नहीं तो आपको किसी से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आज आपको अपने जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं व उनके द्वारा किए गए कार्य से प्रसन्न होंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आज आपको अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए कुछ धन भी व्यय पड़ सकता है तभी वह कानूनी कार्य पूरा होगा और आपकी किसी संपत्ति में भी इजाफा होगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। आज आपको व्यवसाय में रुका हुआ पैसा मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके कारण आप खर्चा भी बहुत करेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

मकर राशि : आज यदि आपको अपने व्यवसाय अथवा अपनी संतान की शिक्षा संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं, क्योंकि वह आपके लिए सुखद रहेगी और आज आप अपनी संतान से किए हुए सभी वादों को पूरा करने के कारण अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। यदि भाई बहनों में कोई अवरोध चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा और आप दोनों के बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा क्योंकि आज आपके पिताजी को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड करनी पड़ेगी।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति का दिन रहेगा। विद्यार्थियों को भी शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आज आपको अपने किसी प्रयोजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से आज आप अपने किए हुए वादे को पूरा करते नजर आएंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे और आप दोनों के बीच आपसी प्रेम और बढ़ेगा। आज आपको अपने धन को सही दिशा में निवेश करना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

मीन राशि : आज आपको अपने व्यवसाय से संबंधित निर्णय को अपनी बुद्धि व विवेक से लेना ही बेहतर रहेगा। यदि आपने अपने पार्टनर पर भरोसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, क्योंकि आज आपको अपनी कुछ पारिवारिक चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आज आपके किसी कार्य के पूरा होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन फिर भी आपको घमंड नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपके किसी परिवार के सदस्य को बुरा लग सकता है। आज आप अपने घर कोई नई चीज लेकर आ सकते हैं या किसी नए वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...