Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए सुखमय रहने वाला है, जो लोग अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आने की सोच रहे हैं, तो उनकी आज यह मन की इच्छा पूरी होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता से कुछ पुराने गिले-शिकवे को दूर करने में व्यतीत करेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने निकल सकते हैं, लेकिन अपने जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। आज परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य को प्रमोशन मिलने के कारण पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आज आपको धन का लेनदेन करने से पहले अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा।

वृष  राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप यदि अपने किसी कार्य को करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगी। जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर भी हाथ लग सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को सावधान रहकर कार्य करना होगा, क्योंकि आपके शत्रु आपके कार्य में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज कमजोर विषयों में कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आप अपनी बहन के विवाह में आ रही समस्या का समाधान खोजने के लिए अपने किसी परिजन से मदद ले सकते हैं।

मिथुन राशि : आज आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, वही आज आपको मान सम्मान दिलवाएगी।  आज आपको अपने शत्रुओं के सामने भी मधुर व्यवहार ही रखना होगा, यदि आपने क्रोध किया, तो आपके शत्रु इसका फायदा उठा सकते हैं। आज आपके लिए धन से जुड़े मामलों में ज्यादा निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी सगे संबंधी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उनको अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है और वह उनसे मिलने भी आ सकते हैं। आज आप अपनी जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों ने यदि आप अपने जीवनसाथी को कोई नया व्यवसाय कराने की सोच रहे हैं, तो आप उसमें सफल होंगे। लेकिन उसमें किसी को भी साझीदार न बनाना बेहतर रहेगा। आज आपकी माता जी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।  जो लोग विवाह योग्य है, उनके घर आज कुछ बेहतर अवसर आ सकते हैं। जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा भी तुरंत मंजूरी दी जा सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मस्ती करते नजर आएंगे और वह भी आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपने पहले कभी किसी को धन उधार दिया था, तो आज वह भी आपको वापस मिल सकता है, लेकिन आप अपने बढ़ते हुए खर्चों के कारण उसे भी व्यय कर देंगे। यदि आपने आज अपना कुछ धन संचय नहीं किया, तो बाद में आपको परेशानी होगी। आज परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक से खराब होने के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी और जिसके कारण आपका मन भी परेशान रहेगा, लेकिन सायंकाल तक उसमें सुधार होगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपने व्यवसाय के लिए जिन भी योजनाओं को बनाएंगे, उन्हें लॉन्च भी आज ही करेंगे और वह बाद में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होने वाली है। आप अपने संतान की शिक्षा में आ रही समस्या के लिए किसी परिजन से बातचीत करने जा सकते हैं, जिसमें आपको धैर्य व संयम से कार्य लेना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। जो लोग लंबे समय से अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हैं, उन्हें आज अपनी आय को ध्यान मे रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर प्रसन्न होंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज जो लोग नौकरी के लिए इधर उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई नई नौकरी मिल सकती है, जिसमें उनको कोई अच्छा ऑफर भी आ सकता है और उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आज आपको अपने किसी सगे संबंधी पर भरोसा करने से पहले ध्यान देना होगा,क्योंकि वह आपको धोखा दे सकता है। पारिवारिक जीवन में यदि कोई कलह लंबे समय से चल रही थी, तो आज आपको उससे भी छुटकारा मिलेगा, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आपको किसी से उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज विद्यार्थियों की कोई मनचाही इच्छा प्राप्त की पूर्ति होगी,उनको किसी ऐसे कोर्स में दाखिला मिलेगा, जिसके लिए वह लंबे समय से प्रयास कर रहे थे।  यदि आज आपका कोई कानूनी कार्य लम्बे समय से लंबित पड़ा है, तो उसमें आपको अपने किसी परिजन से मदद लेनी पड़ सकती है, तभी रास्ता साफ  हो पाएगा। आज आपको किसी अनजान व्यक्ति की मदद करने से पहले ध्यान देना होगा कि कहीं बाद में आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े। आज धर्म-कर्म के कार्यों की ओर भी रुचि रखेंगे, जिन्हें देखकर आपके परिवार के सदस्यों को हैरानी होगी, लेकिन वह खुश भी बहुत होंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपको अपने हर कार्य में सतर्कता व ईमानदारी बरतनी होगी, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपने आसपास मित्रों के रूप में रह रहे शत्रुओं को पहचानना होगा, क्योंकि वही आपकी पीठ में छुरा घोंप रहे हैं। आज आपको किसी बड़े फैसले को लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो का फैसला गलत हो सकता है। आज रात्रि के समय आपको कुछ मौसमी बीमारियां भी परेशान कर सकती हैं, लेकिन आप योग व ध्यान से उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे।

मकर राशि : आज का दिन उन लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, जो लोग विवाहित हैं। उनके जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। राजनीति से जुड़े जातकों को आज उनके काम की सराहना होगी व उनकी वाणी उनको मान सम्मान दिलवाएगी और उनको कुछ जनसभाएं करने का मौका भी मिलेगा। आज आप यदि साझेदारी में किसी कारोबार को करने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल के लिए उसे टाल दें, नहीं तो आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी से किसी बात पर न उलझें, नहीं तो वह वाद-विवाद लंबा खिंच सकता है।  जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ समय रुकना बेहतर होगा, नहीं तो उनकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज आपको कुछ ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, जो आपके मुंह पर तारीफ करें और बाद में आपकी बुराई। ऐसे लोग आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं और आपको उनकी कही सुनी बातों पर भी भरोसा करने से बचना होगा। आज मामा पक्ष से भी आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आज आप अपने छोटे बहन भाइयों के जरिए भी कुछ धन कमा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आज कुछ ऐसे बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें वह चाह कर भी मना नहीं कर पाएंगे, लेकिन उनके शत्रु  उनसे लाभ लेने की पूरी कोशिश करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों के साथ मिलकर शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान खोजना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आज आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन डुबा सकता है। जो लोग अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्य के बिना किसी कार्य को करने जा रहे हैं, तो उन्हें बाद में खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने काम की ओर ध्यान लगाना होगा, नहीं तो उनका कोई कार्य बिगड़ सकता है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

सिम्स डॉक्टरों ने अन्ननली में फंसा सिक्का निकाल बचाई जान  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर/रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता से एक 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली गई। खेलते समय सिक्का निगल लेने से बालक की अन्ननली (आहार नली) में सिक्का फंस गया...