Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी से जुड़े जातक अपने ऑफिस के अधूरे कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण वह और कामों की ओर ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आज आपको अपने झगड़ालू साथियों से भी बचना होगा, क्योंकि वह आज आपसे बिना बात ही उलझ सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें आपको मादक पदार्थों का सेवन करने से बचना होगा, जो लोग किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उनके लिए वह लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।

वृष  राशि : आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे, लेकिन आज आपका अपने किसी परिवार के सदस्य से कोई वाद-विवाद पनप सकता है, जिसमें आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय उनकी बातों को सुनना और समझना होगा, नहीं तो वह उनसे नाराज हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई ऐसी सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आपको चिंता होगी। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपका अपनी माताजी से संबंधों में यदि कोई खटास चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, नहीं तो आप कुछ गलत कामों की ओर अग्रसर हो सकते हैं, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा। आज आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला समाप्त होगा, जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा भी कर रहे थे। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना रहेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना भी सुनने को मिल सकती है।

कर्क राशि : आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे, क्योंकि परिवार के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लगने से परिवार मे त्योहार जैसा माहौल रहेगा। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर भी जा सकते हैं। आज आप अपने किसी परिजन के साथ साझेदारी में किसी व्यापार को करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो आपके आपसी रिश्तों में दरार पड़ सकती है। आज आपके मधुर स्वभाव के कारण प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की कोशिश करेगा और आप भी अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आप आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को भी पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन उसमें आपको ध्यान देना होगा कि आप अपने आज के कामों की ओर भी ध्यान दें। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके आज के काम लटक सकते हैं। परिवार में आज किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उनको अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या भी दूर होगी।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा के लिए रहेगा। आज आपकी बौद्धिक क्षमता में भी विकास होगा, जो लोग शेयर बाजार अथवा लॉटरी में अपने धन का निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है। दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। विद्यार्थियों को भी आज अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर रखनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने के कारण परिवार में मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपको अपने पिताजी द्वारा किसी जरूरी कार्य को शॉप पर सौंपा जा सकता है, जिसे आपको समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

तुला राशि : आज सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो छवि खराब हो सकती है। आज आध्यात्मिक क्षेत्रों के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ी रहेगी, जो लोग अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय के लिए किसी परिजन अथवा बैंक आदि से ऋण लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज उनको आसानी से मिल जाएगा। आज आपको अपने किसी भी निर्णय को बुद्धि और विवेक से लेना बेहतर रहेगा। यदि आपने वह किसी के बहकावे में आकर लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है, जो लोग रोजगार की दिशा में लंबे समय से इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपको अपने संचय धन को खर्च करना पड़ सकता है और बाद में आपको उसके लिए परेशान होना पड़ेगा। संतान के करियर में तरक्की मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आज आपको कोई लाभ का सौदा समझाए, तो आपको उससे बचना बेहतर रहेगा, क्योंकि वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों को आज कुछ जनसभाएं करने का भी मौका मिलेगा।

धनु राशि : आज आप अपने करियर में आ रही समस्याओं को ढूंढने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार में आज आपको किसी सदस्य से आहत होना पड़ सकता है, क्योंकि आपके कुछ पिछले किए गए निर्णय के लिए आज आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे, जिनका समाधान भी उन्हें आसानी से मिल जाएगा। आज आपको अपने किसी मित्र से समय पर मदद मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे व आपके कुछ रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है, लेकिन आपको इसका असर अपने और काम पर नहीं पड़ने देना है, नहीं तो आपकी कुछ शत्रु भी इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई ऐसा कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, इसलिए आज उन्हें अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करके अपने साथियों से काम निकलवाना होगा, तभी वह अपने कार्य को समय पर पूरा कर पाएंगे। आज आप कुछ धार्मिक क्रियाकलापों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आपकी माता जी को कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो आज उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें आज आपके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनके लिए आप परेशान रहेंगे, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको इसमें चिकित्सक से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा, नहीं तो बाद में यह किसी बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकते हैं, जो लोग विदेशों से कारोबार करते हैं, उनको आज कोई बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपको सायंकाल के समय किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होना पड़ सकता है, जहां आपको अपने मन की बातों को किसी से भी साझा करने से बचना होगा, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपने जीवनसाथी को अपनी मीठी बातों से अपनी और आकर्षित करेंगे और उनका सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है, जो लोग साझेदारी में किसी व्यापार को कर रहे हैं, उन्हें आज उसमें कुछ नुकसान हो सकता है, लेकिन वह अपने भाइयों से सलाह मशवरा करके अपने उस नुकसान को बचा सकते हैं। आज आप अपने माता पिता के साथ किसी तीर्थस्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जहां आपको अपने कीमती सामान की सुरक्षा करनी होगी, नहीं तो आपका कुछ सामान चोरी हो सकता है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...