Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का होगा। आज आप जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे, उसमें आपको उत्तम सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप अपने प्रिय कार्य को सबसे पहले करें। क्योंकि उसके पूरे होने की भरपूर संभावना बनती दिख रही है। परिवार में आज किसी भी धार्मिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, इसमें परिवार के वरिष्ठ सदस्य की सलाह की आवश्यकता होगी। यदि आज आप को कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसमें सुधार हो सकता है। आज आप अपने जीवन के लिए आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आएंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। नौकरी पेशा लोगों को आज सरकार द्वारा कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है। रात्रि में आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी शादी विवाह या मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपकी सेहत कुछ नरम गरम रह सकती है। आज आपके द्वारा किए गए कार्य को समाज में सराहा जा सकता है, जिससे लोग आपके प्रशंसक करते नजर आएंगे। आज आप अपने जीवन साथी के लिए भी कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ वाद विवाद भरा रह सकता है। आज आपकी नौकरी या आपके घर में किसी व्यक्ति से वाद-विवाद पनप सकता है, लेकिन उसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। आज आप अपनी कार्यकुशलता से किसी भी समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपको मानसिक तनाव की अनुभूति हो सकती है। योग व्यायाम करना आज आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगा।

कर्क राशि : आज आपको आपके व्यापार में आशातीत सफलता मिलने की संभावनाएं बनती दिख रही हैं। राजनीति क्षेत्र में भी आज आपको कुछ पद की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खोई हुई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है और व्यापार में आज धन लाभ से भी आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों की सभी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि : आज का दिन आपका कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आज आप आत्मविश्वास से भरे दिखेंगे, जिससे आपके व्यापार में आपके प्रतिद्वंदी भी आप पर हावी होंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे। आज आपका कोई अपना प्रिय मित्र व रिश्तेदार आपकी गुप्त बातें जानने की कोशिश कर सकता है, इसलिए आज आपको अपने व्यापार की प्रगति के किसी भी राज को किसी से शेयर नहीं करना है, नहीं तो यह आपके काम बाधा बन सकता है।

कन्या राशि : आज का दिन आप अपने आप को तनाव मुक्त महसूस करेंगे। काफी दिनों से चली आ रही घर परिवार की समस्याएं आज काफी हद तक समाप्त होंगी, जिससे आप काफी हल्का महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आज आप अपनी परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें आप और आपके परिवार के छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के लिए जा सकते हैं।

तुला राशि : आज का दिन नौकरी पेशा जातकों की पदोन्नति का दिन होगा। आज उनके अधिकारी उनसे प्रसन्न नजर आएंगे और उन्हें कोई बडा औधा सौंप सकते हैं, जिससे उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार कर रहे लोग आज अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह से किसी लंबे समय से लटकी हुई डील को फाइनल कर सकते हैं, जिसका उनको लाभ भी अवश्य मिलेगा। भाई बहनों के साथ यदि रिश्ते में कोई अनबन चल रही थी, तो उसमें आज सुधार होगा। प्रेम जीवन के लिए दिन समान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपने व्यापार व कार्य क्षेत्र के सभी झगड़े व झंझटों को अपनी सूझबूझ से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय शुभ है, मनचाही शिक्षा के क्षेत्र में यदि आज वह कोई कार्य करेंगे, तो उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। रात्रि का समय आज किसी सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में यदि किसी पुरानी बात अथवा गुप्त शत्रु के कारण बेचैनी का वातावरण रहेगा, जिससे आपको और मानसिक तनाव भी हो सकता है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ चुस्ती फुर्ती भरा रहेगा। आज आप अपने हर कार्य को करने के लिए उत्साहित रहेंगे। शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिसके कारण आप अपने किसी भी कार्य को आगे के लिए नहीं टालेंगे और अपने सभी कार्यों को समय से करने में कामयाब रहेंगे। रात्रि के समय आपकी माता जी की सेहत में कमी आ सकती है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा और यदि ऐसा हो, तो उन्हें तुरंत डॉक्टर परामर्श अवश्य दें। बाहर के खानपान से परहेज रखने के लिए कहें।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य भरा रहेगा। आज सुबह से ही आपका दिन कुछ खराब रह सकता हैं, कार्य क्षेत्र में भी आज बड़े लाभ के चक्कर में आपको दिनभर भागदौड करनी पड़ेगी, जितने लाभ की उम्मीद आप कर रहे थे, उतना नहीं मिलेगा, जिससे आपको कुछ निराशा हो सकती है। आज आप समाज की भलाई के लिए भी कुछ कार्य करेंगे और लोगों की मदद करने से आज आपको मानसिक शांति भी प्राप्त होगी। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक कर रह सकता है। आज आपके ऑफिस का माहौल थोड़ा गर्म रह सकता है, जिसमें आपको अपने स्वभाव में नरमी लानी होगी, नहीं तो वह आपके रिश्ते खराब कर सकते हैं। आज व्यापार में आपको अकस्मात लाभ के सौदे मिलना मुश्किल होगा। विद्यार्थियों को आज योग्यता रखने का अवसर प्राप्त होगा। आज सायंकाल के समय आपका अपनी माताजी से किसी विषय को लेकर वाद विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। व्यापार कर रहे लोगों का कार्यकाल आज ज्यादा अच्छा नहीं चलेगा, फिर भी आज आपके दैनिक खर्चे आसानी से निकल जाएंगे।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप सामाजिक भलाई के लिए भी कुछ कार्य करेंगे, उसमें आपको उन लोगों की मदद करने से मानसिक शांति मिलेगी, इसमें आप कुछ भी कर सकते हैं। आज संतान के विवाह संबंधी बात किसी से चल सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिन अति उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में योग्यता विकसित करने से आज आपको लाभ मिलेगा और आय के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

5000 शिक्षक भर्ती से युवाओं को रोजगार का मौका

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...

70 के मौलाना और 26 की दुल्हन; गोद में यूं लेटकर कराया ‘रोमांटिक’ फोटोशूट

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कहना मुश्किल है। इन दिनों पाकिस्तान के रावलपिंडी से सामने आया एक अनोखा ब्राइडल फोटोशूट इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल...

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

MP News: दुबई-शारजाह एयरपोर्ट पर 100 से अधिक यात्री फंसे, जीतू पटवारी ने केंद्र से लगाई गुहार

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...