Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता भरा रहेगा, लेकिन आपको अपने कार्यों को करवाने के लिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप लोगों से अपने काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। यदि आज पिताजी से मतभेद हो, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई पसंदीदा समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपने किसी कार्य को करने का सोचा है, तो उसे भाग्य के भरोसे बिल्कुल नहीं छोड़ना है, नही तो वह लंबे समय के लिए लटक सकता है। सायंकाल का समय आप अपनी माता जी के साथ ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।

वृष  राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आप नया वाहन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। नौकरी से जुड़े जातको को आज पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपको लंबे संघर्षों के बाद सफलता मिलती दिख रही है, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी दूसरे व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा, नहीं तो वह उनके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।

मिथुन राशि : आज आपको भाई बहनों का भरपूर सुख मिलता दिख रहा है, जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको भी आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि जीवन साथी से आज कोई वैचारिक मतभेद हो, तो आपको उसमें अपनी बात रखनी होगी। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है। आपको अपनी पिताजी के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज किसी से उधार लेने की सोच रहे है, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहेगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित भी रहेंगे, क्योंकि आपके खर्चे बेवजह के होंगे, लेकिन आपको मजबूरी में उन्हें करना पड़ेगा। आपको संतान की संगति की ओर भी ध्यान देना होगा, क्योंकि वह किसी गलत संगति में फंस सकते हैं, लेकिन बिजनेस कर रहे लोग अपनी चतुर बुद्धि से अपने शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि आज कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमे चुप रहना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है, जो लोग अपने धन को निवेश करने जा रहे हैं, उन्हें पिताजी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रहेगा। आप अपने व्यापार में जितनी मेहनत करेंगे। आपको उतना लाभ नहीं मिलेगा। परिवार में भी आपसी कलह के कारण परिवार का माहौल अशांतिपूर्ण रहेगा, जिसके कारण आपको तनाव रहेगा। संतान को आज नई नौकरी मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन किसी छोटी बात को लेकर आज आपका जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। विद्यार्थियों को विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

कन्या राशि : आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आप किसी नए वाहन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा, लेकिन आपको आज कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा, तभी आप अपने कार्य को सफल कर पाएंगे और अपने मन में सकारात्मक विचारों को ही रखना होगा। आप अपने माता पिता को लेकर देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी अपने किसी परिजन से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप प्रसन्न होंगे, लेकिन आज आपको कुछ मानसिक तनाव रहेगा। बहन के विवाह में आ रही बाधा समाप्त होगी।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी से सलाह मशवरा करके आप संतान के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करेंगे। आप अपनी माता जी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, लेकिन आप अपने व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ को पाकर प्रसन्न रहेंगे, फिर भी आपको अपने कुछ खर्चों पर लगाम लगानी होगी, जो बेवजह के होंगे। आप कुछ जमीन इन्वेस्टमेंट के लिए भी खरीद सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लाभ कमा पाएंगे। विद्यार्थियों को अपने पिताजी से शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए बातचीत करनी पड़ सकती है।

Read Also  आज का राशिफल

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आप अपनी किसी संपत्ति को पाकर प्रसन्न होंगे, जिसके लिए आप लंबे समय से प्रयासरत थे, रियल स्टेट में इन्वेस्ट करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। वे दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। पिताजी के मार्गदर्शन से आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमे आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने किसी मित्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप कुछ लोगों से मेल मिलाप भी कर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने जूनियर से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह कोई वाद-विवाद करा सकती है।

धनु राशि : आज आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, लेकिन जो लोग राजनीति की दिशा में कार्यरत हैं, उनको कोई उत्तम लाभ मिल सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को अपनी किसी भी डील को फाइनल सोच समझ कर करना होगा। यदि अपने पार्टनर के कहने पर किया, तो वह बाद में उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप अपना कुछ धन दान पुण्य के कार्यों में लगाएंगे, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे, जिनके कारण आप चैन की सांस लेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने किसी परिजन से कोई आपसी वाद-विवाद हो, तो आप उसमें अपनी बात उनके सामने रखने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज किसी अज्ञात व्यक्ति का भय सता सकता है, लेकिन सट्टेबाजी में धन का निवेश करने वाले लोग दिल खोलकर निवेश कर सकते है। आपको आज कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन उसमें आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। आप संतान से जिस भी कार्य को करने के लिए कहेंगे, वह उसे अवश्य पूरा करेंगे।

Read Also  मनरेगा लोकपाल को 25000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

कुंभ राशि : आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रहे वाद विवाद से आपको छुटकारा मिलेगा, लेकिन आपको अपने किसी भी परिजन की कही सुनी बातों पर भरोसा नहीं करना है, नहीं तो वह आपके लिए कोई परेशानी लेकर आ सकता है। संतान से आज आपको सुख प्राप्त होगा, आय के कुछ नए स्त्रोत मिलेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा सकेंगे। यदि आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए शाॅपिंग करने जा रहे हैं, तो उसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ कही जाने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जीवनसाथी के करियर में तरक्की देख प्रसन्नता होगी। कोई नई नौकरी भी मिल सकती है। विदेशो में रह रहे परिजन से आपको कोई सूचना सुनने को मिलेगी। आज आपको अपने पिताजी से कुछ धन प्राप्त होगा, जिसे पाकर आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको  घर परिवार में किसी भी छोटी मोटी बात पर गुस्सा नहीं करना है, नहीं तो परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज हो सकते हैं।  आपको अपने धन को सोच समझकर खर्च करना बेहतर रहेगा, लेकिन यदि आप धार्मिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे, तो आपको उसका लाभ होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...