Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ असमंजस बना रहेगा। आज आपको अपने बिजनेस के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लाभ कमा पाएंगे और अपने शत्रुओं को भी अपने मित्रों की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे। जीवनसाथी से आज आपको सहयोग व सानिध्य हर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई आशा जनक समाचार सुनने को मिल सकता है। रात्रि का समय आप अपने प्रियजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है, वहीं शासन व सता का भी गठजोड़ आपको मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बनते दिख रहे हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में आशा जनक समाचार सुनने को मिल सकता है। रात्रि के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों के कारण आपको अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान को उत्तम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। संतान की शिक्षा में मनचाही सफलता प्राप्त होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल के समय आज आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आप अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति कर सकते हैं, जिसे देखकर परिवार के और सदस्य भी आपसे अपनी इच्छा जाहिर कर सकते हैं। रात्रि का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खट्टा मीठा रह सकता है। आज आपको अपने बिजनेस में कुछ लाभ व कुछ हानि का सामना करना पड़ेगा, लेकिन लाभ व हानि बराबर होने के कारण आज आप ज्यादा परेशान नहीं होंगे क्योंकि आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते है व कुछ शॉपिंग भी करा सकते हैं। यदि आज आप को व्यापार के लिए कुछ यात्रा करनी पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि यह आपको लाभ अवश्य देंगी।

Read Also  श्रीराम मंदिर भूमि पूजन का दूरदर्शन पर किया जाएगा लाइव प्रसारण

सिंह राशि : आज का दिन मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आमदनी के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। वाणी की सौम्यता आज आपको मान सम्मान दिलाएगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आज आपको विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है, लेकिन व्यापार में विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। यदि साझेदारी में आपने किसी व्यापार को करने की सोची है, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भाई व बहनों के साथ रिश्तों में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और संबंधों में सुधार होगा।

कन्या राशि : रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकते हैं, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी। नौकरी मे आज पदोन्नति मिल सकती हैं। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

तुला राशि : आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। बिजनेस में कई दिनों से चली आ रही लेनदेन की समस्या समाप्त होगी, जिस कारण आप प्रसन्न होंगे। पर्याप्त मात्रा में आज धन हाथ लग सकता है, जिसके कारण आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आप दैनिक आवश्यकताओं की जरूरत का कुछ सामान भी खरीद सकते हैं। पास व दूर की यात्रा का प्रबंध को स्थगित सकता है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको कोई सूचना मिल सकती है।

Read Also  जानें क्यों चढ़ाया जाता है धतूरा शिव जी को

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा और अपने शत्रुओं से बचना होगा। आज आपकी नौकरी में आपके कुछ शत्रु आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, जिसके कारण आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए सावधान रहें। अपने दोस्तों की सलाह से आज अपने धन को निवेश करने की सोचेंगे। सायं काल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी को आज कोई रोग परेशान कर सकता है। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी मित्र की मदद से दूर होगी।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिसे देखकर आपको हैरानी भी अवश्य होगी। शासन सत्ता का भी आज आपको गठजोड़ लाभ मिल सकता है। सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का आज आपको अवसर प्राप्त होगा, जिसमें आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। आज आपको अपने किसी रुके हुए कार्य को शुरू करने का फिर से मौका मिल सकता है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आपको पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसके कष्ट मे वृद्धि हो सकती है। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने किसी परिजन से कोई विपरीत समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। यदि आज आप किसी से संबंधित कारोबार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी जानकार व्यक्ति से राय अवश्य करे, नहीं तो आपका वह पैसा डूब सकता है। जीवन साथी से आज किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे वह आपसे नाराज हो सकती हैं।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह रह सकता है। आज आपको संतान के भविष्य से संबंधित कोई चिंता  सता सकती है। आज रात को अपने परिजनों से लेनदेन करते समय सावधानी बरतनी होगी अन्यथा संबंधों में दरार पड़ सकती है। आज आपको धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि परिवार के लोगो मे कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। किसी पुराने मित्र से हुई मुलाकात से भविष्य में आपको धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

कुम्हारी हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर विस्फोट के कारण एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। इस...

पीएलएफएस 2025: छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से कम

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस) 2025 के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ की तस्वीर सकारात्मक रूप में सामने आई है। सर्वे के अनुसार प्रदेश की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत...

महासमुंद में बोर्ड परीक्षा का वीडियो वायरल, पांच कर्मचारी सस्पेंड

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परीक्षा केंद्र में गंभीर लापरवाही सामने आने...