Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपके बढे़ खर्च को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। आप संतान से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं, जिसके कारण आप उनसे दूरी बना लेंगे। आपने यदि वाहन चलाते समय लापरवाही बरती, तो उसकी दुर्घटना होने का भय सता रहा है। भाग्य का साथ मिलने से आपके कुछ रुके हुए काम आसानी से बनते चले जाएंगे। आपको कुछ निजी मामलों में बाहरी व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा, नहीं तो वह बाद में आप का मजाक बना सकते हैं। आपको लेनदेन के मामले में सावधान रहना होगा।

 

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उन्हें कोई बड़ी बीमारी हो सकती है और आपके व्यापार में कुछ रुकी हुई योजनाओं को फिर से गति मिलेगी, जिससे आप अच्छा धन कमा सकते हैं। आप अपनी कुछ निवेश संबंधी बातों को गुप्त रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों की अपने अधिकारियों से किसी बात पर बहसबाजी हो सकती है, जिससे उनकी तरक्की में बाधा आएगी।

 

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ नरम गरम रहने वाला है। आपके कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा और यदि आपको कोई पैरों से संबंधित समस्या चल रही है, तो उसमें लापरवाही ना बरतें। आपको अपने रुके हुए कार्यों की सुध बुध लेनी होगी और उन्हें समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो बाद में आपको परेशान होना पड़ेगा। माता जी आपको कुछ जिम्मेदारी सौंपे, तो और आपको उन्हे समय रहते पूरा होगा। संतान को विदेश से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में खुशखबरी लेकर आ सकता है। आपको घर परिवार में भावनाओं में बहकर किसी निर्णय को नहीं लेना है, नहीं तो समस्या हो सकती है और कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपने साथी की कोई बात पसंद नहीं आएगी, लेकिन फिर भी उनसे कुछ नहीं कह पाएंगे। आपको आज किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा।
सिंंह राशि :  आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अपने मन में नकारात्मक विचारों को अपने मन में न आने दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आपके दुर संचार के साधनों में भी वृद्धि होती दिख रही है।
कन्‍या राशि : आज का दिन आपके लिए धन सम्बन्धित मामले में पहले से बेहतर रहेगा, क्योंकि आप कार्यक्षेत्र में किसी नई डील को फाइनल करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी और नौकरी में कार्यरत लोगों को तनाव मिल सकता है। आपको संतान का पूरा सुख उठाएंगे, क्योंकि यदि आपने किसी काम को करने के लिए कहेंगे, तो वह उसे समय रहते करके देंगे और आपको अपने किसी काम से संबंधित समस्या को नजरअंदाज नहीं करना है। आपकी किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामले में बेहतर रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई कठोर निर्णय लेना पड़ सकता है, लेकिन किसी काम में धन हानि को लेकर आप परेशान भी हो सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा, नहीं तो उनसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। बिजनेस में कुछ योजनाओं की शुरूआत करके अपने बिजनेस को चार चांद लगाएंगे। आप अपने माता-पिता के उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। यदि आपने पहले किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपको अपने कामों की ओर ध्यान लगाने के लिए रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है। आपकी आज आप अपनी किसी पुरानी गलती में सुधार लाएंगे और जीवनसाथी की बात को मानकर कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए समस्या दे सकता है। आपको किसी लेन-देन के मामले में आज वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए किसी आवश्यक निर्णय को लेने के लिए रहेगा, लेकिन वह किसी के दबाव में आकर ना लें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा, क्योंकि उनके मित्र के रूप में उनके कोई शत्रु भी हो सकते हैं। आपको जीवनसाथी के मन में चल रही किसी बात को लेकर बातचीत करनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों का काम आज रुक-रुक कर चलेगा, लेकिन फिर भी वह उससे परेशान नहीं होंगे और मेहनत करना नहीं छोड़ेंगे।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपके पास धन की आवक भी एक से अधिक स्त्रोतों से हो सकती है और व्यापार कर रहे लोग आज किसी व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, यदि आपने उन्हें उसे किसी परीक्षा का एग्जाम दिलवाया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाते समय सावधानी बरतें, नहीं तो आपको कोई कष्ट हो सकता है। आप अपनी प्रिय वस्तुओं को संभालकर रखें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। यदि आपका कोई मित्र आज आपको कोई निवेश संबंधी तरीका बताएं, तो आपको उसे नहीं अपनाना है। विद्यार्थियों को अपने किसी काम के लिए घर से दूर भी जाना पड़ सकता है, जो लोग एक नौकरी को छोड़कर दूसरे की तलाश कर रहे हैं, तो उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य को पुरस्कार मिलने से उनका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी किसी पिछली गलती से आपको सबक लेना होगा।

मीन राशि : आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बेहतर रहने वाला है। यदि आपको कहीं धन का निवेश करने का मौका मिले, तो दिल खोलकर निवेश करें, क्योंकि वह आपको भविष्य में दोगना होकर मिलेगा। किसी संपत्ति का सौदा आप लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो आपको उस धन के वापस मिलने की संभावना भी बहुत कम है। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे व्यवसाय की शुरुआत करा सकते हैं। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाकर रखना होगा, तभी आप उससे आसानी से बाहर निकल पाएंगे।

Read Also  आज का राशिफल
Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई रफ्तार, चित्रकोट समेत 20 स्थल होंगे विकसित  

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...