Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी संभावना है। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपका साथ पाकर कुछ नए मित्र भी बनेंगे। आज यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर साबित होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया है, तो आज उसके नतीजे मिल सकते हैं।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन भागदौड़ अधिक होने के कारण आज आपका स्वास्थ्य भी नरम गरम रह सकता है, इसलिए यदि कोई परेशानी हो, तो डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। आज आपके रुके हुए कार्यों के पूरा होने से मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आज आप कहीं धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति का संकट मंडरा सकता है। आज सामाजिक कार्यों में भी आपके शत्रु आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपका आपकी माता जी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपके द्वारा किए गए परिश्रम का आज आपको अच्छा फल मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे और अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज आप जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे, वह अवश्य पूरा होगा, इसलिए जो कार्य आपको अधिक प्रिय हो, उसे ही करने की सोचें। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान होंगे, लेकिन आज आपको किसी की परवाह किए बिना ही आगे बढ़ना है।

सिंह राशि : आज का दिन आपके मिश्रित लेकर आएगा। ससुराल पक्ष में आज आपका आपके साले वह किसी अन्य सदस्य से कोई बहस बाजी हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको मधुर वाणी का ही प्रयोग करना होगा अन्यथा आपके रिश्तो में दरार पड़ सकती है। यदि आपको नेत्रों से संबंधित कोई समस्या है, तो आज उसके कष्टों में वृद्धि होगी। मानसिक अशांति व चिंता के कारण आज आप भटक सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको अपने भाई से सलाह लेना लाभदायक रहेगा।

 

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने कठिन कार्यों को भी कम समय में पूरा करेंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे और वह आपको लाभ भी अवश्य देंगे। यदि आप किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने माता पिता का सुख व सहयोग भरपूर मात्रा में प्राप्त होगा। व्यापार में अत्यधिक धन लाभ होने से आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, जिसके कारण आपकी चिंता थोड़ी कम होगी, इसलिए नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा मंजूरी मिल सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कुछ तनाव हो सकता है। यदि आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी की सोच रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा अवश्य पूरी होगी। यदि आज आपको किसी नए कार्य में निवेश करना पड़े, तो दिल खोल कर करें क्योंकि यह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगा। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब भी रहेंगे।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ शांति भरा रहेगा। आज आपके परिवार के सदस्यों में आपसी मनमुटाव के कारण आपको मानसिक अशांति रहेगी, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आप अपने पिताजी से सलाह लें। सायंकाल तक आपके पिताजी की मदद से वह मामला सुलझ जाएगा। यदि आपका कोई मामला राज्य से लंबित है, तो उसमें सफलता पाने के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा। यदि आज आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें, धैर्य से लिया गया निर्णय आपको लाभ देगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके अंदर दान पुण्य की भावना विकसित होगी और आप धार्मिक अनुष्ठानों में भी रुचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे, जिसमें आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। सायंकाल से लेकर रात्रि तक यदि आपको कोई पेट संबंधी परेशानी है, तो उसके कष्ट में वृद्धि हो सकती है। आज आपको अपना कोई भी काम भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है, उसमें अधिक परिश्रम करना है, तभी वह सफल हो पाएगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होगी।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होने वाली है, जिसका आप बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, सायंकाल के समय आज आपके घर किसी अतिथि के आगमन से कुछ धन व्यय होगा, जो आप को ना चाहते हुए भी करना पड़ेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में आज कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए बाहर का खान पीन से परहेज रखने को कहें। संतान की कुछ परेशानियों को आज आप सुलझाते नजर आएंगे। ससुराल पक्ष के आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कुंभ राशि : आज का दिन आपका बुद्धि व विवेक से नई नई खोज करने में व्यतीत होगा, जिसके कारण आप अपने व्यापार के लिए कुछ नए आविष्कार करेंगे, जिनका आपको लाभ मिलेगा। यदि आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। यदि अधिक किया, तो आप को नुकसान हो सकता है। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर भी आज आप कुछ धन व्यय करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात व बातचीत होने से आज आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी कर रहे जातको को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगो का आज बल मनोबल बढ़ेगा। यदि संतान से संबंधित कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। रात्रि का समय आप किसी परिजन के घर जा सकते हैं, जिसमें आपको कोई अहम जानकारी भी प्राप्त होगी। आज खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण आप किसी अन्य व्यक्ति से संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। दान पुण्य कार्य पर भी आज कुछ धन व्यय करेंगे व अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...