Google Analytics Meta Pixel 17 अगस्त: आज का राशिफल - Ekhabri.com

17 अगस्त: आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहने वाला है। आपके अच्छे कार्यों से आपका आपके पूरे खानदान में गौरव बढ़ेगा और आपका नाम ऊंचा होगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा और आप आज किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिवार के सदस्य मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपकी आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने की वजह से आप अपने कुछ कार्य को आगे के लिए टाल सकते हैं, लेकिन ध्यान देंगे दे।यदि कोई कार्य अति आवश्यकता हो, तो उसे रोकने की पूरी कोशिश करें, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योकि उसमें हल्की-फल्की गिरावट आ सकती है।

वृष राशि : आज आपके चारों ओर का वातावरण मंगलमय रहेगा, जिसे देखकर आप का मन काफी प्रसन्न होगा। संतान पक्ष की ओर से आज अच्छे कार्य करने पर आपको भी सराहना मिल सकती है। यदि आज आप अपने माता पता से आशीर्वाद लेकर बाहर निकलेंगे, तो आपके सभी कार्य सफलता से पुरे होंगे। आज आप अपने व्यापार के लिए अपने किसी परिजन से मदद ले सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय धार्मिक अनुष्ठान होने से आपके मन को संतुष्टि मिलेगी।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आपका कोई कानूनी मुकदमा चल रहा है या कोई पूछताछ चल रही है, तो आज उसके लिए समय अनुकूल नहीं है। यदि ऐसा कोई कार्य हो, तो उसे आगे के लिए टाल दें। यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपके अधिकारियों की कृपा से आपके कार्यक्षेत्र में भी इजाफा हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, लेकिन यात्रा पर जाने से पहले आवश्यक सामग्री चेक करें। व्यापार के किसी निर्णय को यदि आज आप किसी  परिजन के बहकावे में आकर लेगे तो वह आज आपको लाभ दे सकता है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ सामान्य रहने वाला है। आज यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपके प्रमोशन की बात चल सकती है। नौकरी से जुड़े जातक आज अपने अफसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। यदि आपको कोई नेत्र संबंधित परेशानी थी, तो उसमें कमी आएगी और आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको भला बुरा बोल सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको आज उनकी बात का बुरा नहीं मानना है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीददारी का मन बना रहे थे, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। यदि आप कोई व्यापारी हैं, तो आप अपने व्यापार में कुछ नए लाभ परिवर्तन कर सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक सामाजिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको कोई खास जानकारी प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आज आपको थोड़ा परेशान करेगी, लेकिन आप उसे नियंत्रण में करने में भी कामयाब रहेंगे। आज विदेश में रह रहे परिजन से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करेंगे, जिसस देखकर परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और पुरी जी जान लगाकर पुरा करेगे। यदि आप अपने मित्र से मिलने की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो वह आज आपको मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। सायंकाल के समय आज आपको कुछ खान पीन से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपको कोई गैस व अपच आदि की समस्या परेशान कर सकती है।

तुला राशि : आज आपको अपने व्यापार में सतर्कता बरतनी होगी। यदि आज आप अपने व्यापार की किसी डील को फाइनल करें, तो उसमें अपनी बुद्धि व विवेक से ही निर्णय ले, नहीं तो आप को कोई बड़ी धन हानि हो सकती है। यदि आज आप कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। आपके पिताजी को यदि कोई शारीरिक रोग है, तो उसके कष्ट में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन से किसी खास बातचीत पर चर्चा करने में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं के प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। संतान की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज भाग्य के दृष्टिकोण से आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी की सलाह से आज आप संतान के भविष्य से संबंधित कुछ निवेश करने की सोचेंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आप धर्म-कर्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। आज आप अपने साहस व पराक्रम से अपने शत्रुओं का हराने में कामयाब रहेंगे।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ सामान्य रहने वाला है। यदि आपका कोई ऐसा कार्य है, जो लंबे समय से रुका हुआ है, तो आज वह पूरा हो सकता है,जिससे आप पसंद कर सकते है। विद्यार्थी यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। रोजगार ढूंढ रहे लोगों को आज कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी। आज आप धर्म धर्म के कार्यों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर राशि : आज आपको कुछ बेवजह की चिंताएं परेशान करेंगी, लेकिन वह आपकी ही व्यर्थ की टेंशन होगी। आज आपको नौकरी में भी अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा कि वह आज आपका कोई बनता हुआ कार्य बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। यदि नौकरी कर रहे जातकों ने किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोची है, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। राजनीतिक दिशा में कार्यरत लोगों के कार्यों से आज लोग प्रसन्न हो सकते हैं, जिसका उनको लाभ भी अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला कर रहने वाला है। आज आपका अपने व्यापार में किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा, जिसके कारण आपको गुस्सा भी आएगा, लेकिन आपको धैर्य से कार्य करना होगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई कार्य किया, तो वह बिगड़ सकता है और आपको कोई भारी नुकसान करवा सकता है। संतान की नौकरी एवं विवाह इत्यादि किसी मंगल कार्य से जुड़ा आज कोई शुभ समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। आज आप अपनी भौतिक सुख सुविधाओं के साधनों में वृद्धि करेंगे, जिनका आपको आगे चलकर लाभ अवश्य मिलेगा।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज आपको कोई रोग परेशान कर सकता है, लेकिन वह सायंकाल तक समाप्त हो जाएगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप किसी आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने बच्चों की परेशानियों को सुनने में व्यतीत करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...