Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सामाजिक कार्यों से आज आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी, जिसे देखकर आपका प्रसन्न होंगे। जमीन जायदाद से संबंधित यदि कोई मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको विजय प्राप्त हो सकती है, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। यदि आज यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधान होकर जाएं क्योंकि इससे आपका धन खर्च बढ़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थी को आज अपनी परीक्षा में जूटे रहना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे। जीवन साथी से यदि आपको कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा और आप दोनों के बीच प्रेम और प्रगाढ़ होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आज कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी उन्नति का कारक बनेंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि यदि आपको अपने घर व नौकरी में किसी सदस्य की बात बुरी लगती है, तो भी उसमें आपको निसंकोच होकर सन्नी होगी। सायंकाल समय आज आप अपने किसी परिजन के घर तशरीफ लेकर जा सकते हैं। बुद्धि व विवेक से यदि आज आप अपने घर व व्यापार कहीं पर भी कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज आपका ध्यान उसकी ओर जाएगा और उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने भाई व बहनों से कोई मदद प्राप्त हो सकती है। भौतिक सुख साधनों पर भी आज आप कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। आज व्यापार में आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ कोई नई साजिश रच सकते हैं, इसलिए आपको आज अपनी आंख व कान दोनों खुले रखकर सतर्क रहना होगा, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं।

Read Also  गुरु को परमात्मा घोषित कराने सुप्रीम कोर्ट पहुंचा शिष्य, लगा एक लाख जुर्माना

सिंह राशि : आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपके अंदर दान पुण्य की भावना बढेगी, जिसमें आपका कुछ धन  भी व्यय होगा। आज आपका अधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा। ऑफिस में आज कुछ नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। शत्रु भी आज आपके उत्साह को देखकर प्रोत्साहित होगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आत्मविश्वास के बल पर किए गए कार्य में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए थोड़ा खर्च भी कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आ सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आज आप अपने अपने कुछ कार्य को भाग्य के भरोसे छोड़ेगे, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकते हैं, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि आपको यदि कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसके कष्ट में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। सायंकाल का समय आज अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आपके परिवार के सदस्य भी आप से नाराजगी जता सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों के शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी और वह कुछ नया सीखने में सफल रहेगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों मे यदि अभी तक किसी बात पर विवाद विवाद चल रहा था, तो उसे समाप्त करने की कोशिश करें, नहीं तो आपका रिश्ता किसी परेशानी में आ सकता है। सायंकाल के समय यदि आज आप किसी यात्रा पर जाते हैं, तो बहुत ही सावधानी पूर्वक जाएं। इसमें आपके वाहन की खराबी भी के कारण आपका कुछ धन व्यय हो सकता है।

Read Also  सुप्रभात : क्रोध और लोभ से दूर रहो

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आपको आमदनी कम, लेकिन आप के खर्चे अधिक होंगे। कुछ खर्चा ऐसे होंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। संतान को उतम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी। आस पड़ोस में यदि कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह कानूनी हो सकता है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सचेत रहना होगा।

धनु राशि : आज का दिन आपके ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। राजकीय क्षेत्र में भी आज आपका मान सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। पारिवारिक संपर्कों से आज आपको लाभ मिलेगा और आपको आज आपके भाई व बहन की मदद से आपके कुछ लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किया जा सकता है। सायंकाल का समय आज आप धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत करेंगे और आज आप कुछ धन शुभ कार्यों पर भी खर्च करेंगे, जिससे आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ था, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है और आपको आज कोई पूर्वजों का कमाया हुआ धन भी मिलने की संभावना बनती दिख रही है। जीवन साथी की मदद से आज आपको लाभ होता दिख रहा है और आपको आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा, लेकिन आज आप बिना मांगे किसी व्यक्ति को भी कोई सलाह ना दें क्योंकि यदि ऐसा किया, तो वह सलाह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। सायंकाल का समय आज आपका मन कुछ परेशान हो सकता है।

Read Also  आज का राशिफल

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और उसे बढ़ाने की दिशा में किए गए कार्य में आपको उन्नति मिलेगी, लेकिन आज आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। यदि ऐसा किया, तो आपका वह धन फंस सकता है। आज आप अपने व्यापार में धन बढ़ाने के लिए जो भी प्रयास करेंगे उसमे आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपको अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा और कुछ नये मित्र भी मिलेंगे। आज आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा लेकर जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आप की संपत्ति में वृद्धि होगी और आपको ननिहाल पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपको पारिवारिक समस्याएं थी, तो वह अब समाप्त होती दिख रही हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। जीवन साथी की ओर से आपको हर सहयोग मिलता दिख रहा है। यदि आपने शेयर बाजार में निवेश करने की सोची है, तो दिल खोल कर करें क्योंकि इससे आपको भरपूर लाभ मिल सकता है। सायंकाल के समय आज आपको अपनी नौकरी में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आपका कोई बनता हुआ काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...