Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आएगा और वैवाहिक जीवन में चल रहे अवरोधों से आपको छुटकारा मिलेगा, लेकिन आपको किसी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की बातें शेयर करने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोग कड़ी मेहनत करेंगे, तभी अच्छे मुकाम पर भी पहुंच सकते हैं। निजी जीवन में आप तालमेल बनाए रखें। आप किसी डील को आज बहुत ही सोच समझकर फाइनल करें और किसी के कहने में आकर कोई निर्णय ना लें।

वृष राशि : आज का दिन आपकी सेहत में गिरावट लेकर आ सकता है। यदि आपको पहले से कोई बीमारी चल रही थी, तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को ट्रांसफर मिलने से उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार में आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे और लोग भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे और व्यापार कर रहे लोग यदि कुछ नयापन ला सकें, तो उनके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। आपके आमदनी बढ़ने से आप थोड़ा प्रसन्न रहेंगे और यदि कुछ कार्य में रुकावट आ गई थी, तो इससे आपका मन भी परेशान रहेगा। धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप खुद को सही साबित करने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन आपका कोई साथी आज आपसे किसी बात को लेकर समस्या खड़ी कर सकता है और आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।

कर्क राशि : आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। मित्रों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी काम के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आप अपने भाई बहनों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कारोबार में तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है और आपको रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आपके विरोधी भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, क्योंकि आपके तेज को देखकर आज वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसमे माता-पिता से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपको आज दिल और दिमाग दोनों से सोचकर ही कुछ योजनाओं को बनाना होगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आप शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय ना लें। आपके मित्रों से बातचीत करके आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी और काम करने की प्लानिंग की शुरुआत हो सकती है, जो लोग शेयर बाजार में निवेश करते है, उन्हें नुकसान हो सकता है।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आप कार्यक्षेत्र में खुद को साबित करने की कोशिश में बाकी किसी काम पर ध्यान नहीं लगाएंगे और आपको किसी मित्र की ओर से कोई निवेश संबंधी ऑफर मिल सकता है। आप अपने घर को रैनोवेट कराने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और आपको किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति होती दिख रही है। आपको अपने काम को दूसरों पर नहीं टालना है, नहीं तो उनसे कोई गलती हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी में ट्रांसफर मिलने से उसे घर से दूर जाना पड़ सकता है। आपका कोई पुराना Slowly आपके लिए समस्या बन सकता है, इसलिए उसमें सावधानी बरतें।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपनी मेहनत और लगन से अधिकारियों से अपनी बात मनवाने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आमदनी कुछ खास नहीं होगी। फिर भी आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। काम के सिलसिले में आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार में यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे और आपने यदि किसी से कोई वादा या वचन किया था, तो उसे पूरा अवश्य करें और परिवार में परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कला निखर कर आएगी, जिससे लोग भी हैरान रहेंगे। आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसे समय रहते पूरी करेंगे।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए धार्मिक आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं और घर परिवार में किसी पूजा पाठ के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी और प्रेम जीवन जी रहे लोग किसी से वाद-विवाद में ना पडे़, नहीं तो तनाव पैदा हो सकता है और आपकी सुख व समृद्धि बढ़ेगी। आपके कुछ खर्चे आपके लिए समस्या बन सकते हैं, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको किसी पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा ना मिलने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे और काम की अधिकता होने के कारण भी आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी। आपकी किसी बाहरी व्यक्ति से बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आपको वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी। आप अपने बैंक बैलेंस को बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उसे नजरअंदाज ना करें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *