Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने किसी सरकारी काम को करवाने जाएगे वहां किसी अधिकारी से अनबन हो सकती है। यदि कहीं निवेश करने का सोचा है, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज मधुरता बनी रहेगी। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज सामाजिक सम्मान प्राप्त होगा, जिससे उनके भाग्य का भी उदय होगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी।

वृष राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज अनावश्यक व्यय करने से सतर्क रहना होगा। यदि ऐसा किया, तो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए आपको परेशान होना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आपके लिए कोई सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। आज आपको अपने व्यापार की योजना पर ध्यान देना होगा, तभी आप उनका लाभ पा सकेंगे। आज आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य पर रहने वाला है। आपके व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे आज आपको परेशान कर सकते हैं। आप अपने पिताजी की मदद से उनका हल निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप कोई छोटा-मोटा व्यापार भी कर सकते हैं। रात्रि का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने व्यवसाय मे छोटे-मोटे लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, जिसके कारण आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग आज अपने क्षेत्र से जुड़े कुछ लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। आज आपको किसी भी विरोधी की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है। यदि ऐसा किया, तो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन के विवाह की चिंता भी सता सकती हैं, जिसके लिए आप थोड़ा परेशान भी रहेंगे। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन मे प्रसंता होगी।

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। कठिन परिश्रम के बाद ही आज सफलता प्राप्त होगी। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे, जिनके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन व्यवसाय में लाभ के नए-नए अवसर भी आज आपको प्राप्त होंगे, लेकिन उन्हें प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आज पारिवारिक व सामाजिक कार्य में आप का उत्तरदायित्व बढेगा। जीवन साथी के साथ आज आप कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के घर घूमने-फिरने जा सकते हैं।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आपको मांगलिक कार्य में शामिल होने से खुशी होगी। यदि आपके घर परिवार में कोई समस्या चली आ रही है, तो आज आप उसका समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय व्यवसाय में आपका फंसा हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन यदि आज घर व नौकरी व व्यवसाय में कहीं भी विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

तुला राशि : आज का दिन आपकी महत्वकांक्षी की प्राप्ति का दिन रहेगा। आज आप अपनी व्यवसाय की प्रगति के लिए पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी सूचना प्राप्त होगी। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यवसाय को करने का मन बनाया है, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। व्यवसाय की प्रगति को देखकर आज आपका मन उत्साहित होगा, लेकिन यदि आज आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लेनी पड़े, तो बेझिझक होकर लें, क्योंकि वह आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगी।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आप कुछ विशेष कर दिखाने में व्यतीत करेंगे, जिसके लिए नौकरी कर रहे जातकों को अपने सहयोगीयो के साथ की आवश्यकता होगी, इसलिए यदि आज आपको किसी बात पर क्रोध भी आये, तो आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। यदि आपने ऐसा किया, तो आप अपने सहयोगियों का साथ पाकर सभी कार्यों को समय से पूरा कर लेगे और अधिकारियों की आंखों का तारा बन सकते हैं। आज संतान पक्ष की ओर से आपको थोड़ी निराशा हाथ लगेगी, जिसके कारण आप की व्यग्रता बढ़ सकती है।

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने घर व व्यवसाय दोनों में थोड़ा विचलित नजर आएंगे, क्योंकि आज आपको कुछ ऐसी चिंताएं लगी रहेंगी, जो अकारण ही होगी। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी कोई समस्या है, तो आज आप उसका समाधान भी किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से खोज सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको हर परिस्थितियों में मिलता दिख रहा है।

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आप किसी संपत्ति के सौदे को करने जा रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभ का सौदा रहेगा, लेकिन उसमें आपको किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है। यदि आपने ऐसा किया, तो उसमें आपको कुछ नुकसान हो सकता है, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि सेहत आज नरम गरम रहेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ खेलकूद में व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। यदि आपका कोई पुराना कर्जा है, तो आज आप उसे उतारने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आप राहत की सांस लेंगे। आज आप अपनी जीवनसाथी को कहीं बाहर शॉपिंग पर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिसमें आपका धन भी व्यय होगा, लेकिन व्यस्तता के बीच आप अपने लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। आज आप अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, लेकिन सायंकाल तक उसमें सुधार होगा। आज संतान से संबंधित यदि कोई समस्या चली आ रही थी, तो आपको उसका समाधान भी मिल सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन किया है, तो वह कठिन परिश्रम के बाद ही सफल हो पाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...