Google Analytics Meta Pixel कल होगा स्कूली बच्चों का विशेष कोविड टीकाकरण - Ekhabri.com

कल होगा स्कूली बच्चों का विशेष कोविड टीकाकरण

बलौदाबाजार। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर स्कूली बच्चों के शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आगामी शनिवार 16 जुलाई को।सभी संकुल केंद्रों में एक साथ विशेष कोविड टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया जाएगा। उक्त टीकाकरण सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा जो कि देर शाम तक चलेगा। जिसमे 12 से 14 वर्ष एवं 15 से 18 वर्ष के स्कूली बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इस तारतम्य में आज जिला जिला पंचायत के सभागार में जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा एवं अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता ने सभी संकुल प्राचार्याे,बीईओ, बीआरसीसी,स्वास्थ्य विभाग एवं आदिवासी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ बैठक कर टीकाकरण के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए है। बैठक में कोविड के बढ़ते प्रभाव एवं टीकाकरण की मौजूदा स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गयी है। जिसमें श्री वर्मा ने दो टूक कहा कि सभी पात्र बच्चों की शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना शिक्षकों की। बच्चे एवं उनके अभिभावक शिक्षकों की बात को बहुत ही गंभीरता से लेते है। आप सभी कोविड टीकाकरण के महत्व को बताएं। हर हाल में बच्चों एवं समाज को कोविड के तीसरे लहर से बचाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। हाल के दिनों में कोविड फिर से पैर फैला रहा हैं। समय रहते सतर्कता बरतना बहुत ही जरूरी है। वर्तमान समय में कोविड से बचाव एवं उनके प्रभाव को केवल वैक्सीन के जरिए ही कम किया जा सकता है अत: हर हाल में कोविड टीकाकरण को बढ़ाना है। इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा स्कूली सत्र की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मध्यान भोजन की गुणवत्ता पर लगातार शिकायते मिल रही है। बच्चों को निर्धारित गुणवत्ता के अनरूप ही भोजन मिले इसकी भी जवाबदारी आप सभी सुनिश्चित करें। आने वाले दिनों में कलेक्टर भी स्कूलो का दौरा कर भोजन की गुणवत्ता को भी परखेंगे। अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता ने कहा हमारे पास पर्याप्त संख्या में कोविड का वैक्सीन उपलब्ध है। कही कोई कमी नही है। अभी पहले चरण में स्कूली बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। आने वाले दिनों में माह के अंत या अगस्त के पहले सप्ताह में पूर्व की भांति कोविड टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया जाएगा। जिसमे 1 लाख से अधिक लोगो को एक ही दिन टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। विकासखंड वार हमने स्वास्थ्य विभाग की टीम को पूरी तरह तैयार होने के निर्देश दिए है। जो की वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करैंगे। इसके साथ ही शिक्षकों को कितने छात्र पहले एवं दूसरे डोज के लिए बचे है उनकी अलग से लिस्टिंग करके रखने के निर्देश दिए है। ताकि ऐसे छात्रों का चिन्हांकन कर उन्हें जल्द ही टीका लगाएं जा सके। उक्त बैठक में लगभग 250 से अधिक संकुल प्राचार्य, सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसीसी, अधिकारी मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *