Google Analytics Meta Pixel पर्यटन और संस्कृति ने दो वर्षों में बदली छत्तीसगढ़ की विकास दिशा - Ekhabri.com

पर्यटन और संस्कृति ने दो वर्षों में बदली छत्तीसगढ़ की विकास दिशा

रायपुर, 28 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग ने बीते दो वर्षों में राज्य को पर्यटन, संस्कृति और पुरातत्व के क्षेत्र में एक नई दिशा देने का कार्य किया है। नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक एवं संस्कृति एवं पुरातत्त्व के संचालक विवेक आचार्य ने विभाग की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिए जाने के बाद निवेश, रोजगार और अधोसंरचना विकास में निरंतर वृद्धि हुई है। निवेशक कनेक्ट कार्यक्रमों के माध्यम से अब तक 500 करोड़ रुपये से अधिक के निजी निवेश को आकर्षित किया गया है, जिससे होटल, रिसॉर्ट, साहसिक पर्यटन और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिला है।

 

रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत आईआरसीटीसी के सहयोग से वर्ष 2024-25 में लगभग 42,500 श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेनों के माध्यम से अयोध्या दर्शन कराया गया। वहीं, ग्रामीण पर्यटन को सशक्त बनाने के लिए छत्तीसगढ़ होम-स्टे नीति 2025-30 को अधिसूचित किया गया है, जिसके तहत राज्य में 500 नए होम-स्टे विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

डॉ. रोहित यादव ने बताया कि भारत सरकार की विशेष सहायता योजना के अंतर्गत 350 करोड़ रुपये की लागत से एकीकृत फिल्म सिटी और कन्वेंशन सेंटर के विकास को मंजूरी मिली है। 24 जनवरी 2026 को इसका भूमिपूजन किया गया। चित्रोत्पला फिल्म सिटी के माध्यम से राज्य में फिल्म निर्माण, सांस्कृतिक आयोजनों और रचनात्मक उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

Read Also  मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

 

संस्कृति एवं पुरातत्त्व के संचालक विवेक आचार्य ने जानकारी दी कि स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत 146 करोड़ रुपये की लागत से भोरमदेव मंदिर कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। यह परियोजना मंदिर परिसर के संरक्षण और सुव्यवस्थित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इसके अलावा जशपुर के मयाली-बगीचा सर्किट और सिरपुर के एकीकृत विकास के लिए भी योजनाएं तैयार की गई हैं।

 

चित्रकोट को वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए ‘चित्रकोट इंडिजिनस नेचर रिट्रीट’ परियोजना का प्रस्ताव पर्यटन मंत्रालय को भेजने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए 250 करोड़ रुपये की फंडिंग प्रस्तावित है।

 

छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा स्पेन, थाईलैंड और वियतनाम सहित विभिन्न देशों में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पर्यटन आयोजनों में भाग लेकर राज्य के पर्यटन स्थलों का प्रचार किया गया। फिक्की और अन्य संस्थाओं के सहयोग से राष्ट्रीय स्तर पर भी छत्तीसगढ़ पर्यटन की भागीदारी बढ़ी है।

 

पर्यटन क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जहां जनवरी 2024 तक टूर और ट्रैवल ऑपरेटरों की संख्या 30 थी, वह अब 300 से अधिक हो चुकी है। पर्यटन मंडल का वित्तीय लाभ वर्ष 2025-26 में बढ़कर 10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

 

संस्कृति विभाग द्वारा कलाकारों और साहित्यकारों के लिए चिन्हारी पोर्टल के माध्यम से पंजीयन और पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। बस्तर पंडुम 2026 के आयोजन से जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और प्रचार को नई गति मिली है।

 

इसके साथ ही रायपुर के समीप रीवां गांव में हुए पुरातात्विक उत्खनन से यह प्रमाण सामने आया है कि इस क्षेत्र में मानव सभ्यता 800 ईसा पूर्व से भी पहले विकसित हो चुकी थी। आने वाले समय में भारत भवन, राज्य अभिलेखागार और विभिन्न संग्रहालयों की स्थापना की भी योजना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *