रायपुर, 14 अक्टूबर 2024 केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही पर्यटन परियोजनाओं को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है। नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य के साथ मुलाकात के दौरान शेखावत ने यह बात कही।

आचार्य ने छत्तीसगढ़ की विभिन्न पर्यटन योजनाओं, जैसे श्री रामलला अयोध्या दर्शन योजना, के बारे में विस्तार से जानकारी दी और 300 करोड़ की नई परियोजनाओं का प्रस्ताव पेश किया।











