शाहजहांपुर-उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के तिलहर निगोही रोड पर शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल से नीचे गिर गई। SP ने हादसे में 12 लोगों की मौत की पुष्टि की है। ट्रॉली में 39 लोग सवार थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली रटा पुल से रेलिंग तोड़ती हुई नदी में गिरी। मौके पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस पहुंच गई है। ग्राम सनौरा के लोग गांव में भागवत कथा के लिए जल लेने जा रहे थे।SP एस आनंद के मुताबिक हादसे में 27 लोग घायल हुए हैं। मौके पर SDRF और NDRF की टीम पहुंची और घायलों को नजदीकी सीएचसी भेजा गया। जिला अस्पताल को भी अलर्ट किया गया है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम से लोग अजमतपुर गांव में हो रही भगवत कथा के लिए जल लेने जा रहे थे। इसी दौरान दोनों ट्रॉलियां एक दूसरे को ओवरटेक करने लगीं। जिसके बाद एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर करीब 40 फीट नीचे गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ट्रॉली को सीधा किया। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। ट्रैक्टर-ट्रॉली से आगे चल रहे बाइक सवार रामवीर ने बताया, “मैं उसी ट्रैक्टर के आगे चल रहा था। पीछे धमाके की आवाज सुनाई दी, देखा तो ट्रॉली ट्रैक्टर समेत नीचे गिरी थी। ट्रॉली में सवार कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे में मेरी पत्नी को चोट आई है।”
हादसे में इनकी हुई मौत
1. पुष्पा (50) पत्नी प्रेम सिंह
2. साजन तिवारी(16) पुत्र सर्वेश
3. कल्लू (54) पुत्र रामचंद्र
4. गोलू (10) पुत्र अशोक
5. अंशिका (18) पुत्री जितेंद्र सिंह
6. काजल (15) पुत्री सर्वेश सिंह
7. रालू (10) पुत्री विपिन सिंह
8. रूपवती (60) पत्नी आशाराम
9. शिवानी (20) पुत्री मुरारी
10. अभिनव (18) पुत्र मुरारी
11. लक्ष्य (7) पुत्र प्रेम सिंह
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...