रायपुर, 31 मई 2024 – छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 30 और 31 मई को आयोजित किया गया, जिसमें ई-मेल का उपयोग, विभागीय कार्यों का ऑनलाइन प्रबंधन और सचिवालयीन कार्यप्रणाली व नियमावली के संबंध में जानकारी दी गई।
सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग अन्बलगन पी. ने उद्घाटन सत्र में प्रशिक्षण की आवश्यकता और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अपर मुख्य सचिव, वन एवं पर्यावरण विभाग ऋचा शर्मा ने ई-ऑफिस, डिजिटल सेक्रेटरी, ईमेल और डिजिटल कैलेंडर के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन के कार्यों में तेजी लाने के उपाय बताए। उन्होंने नई तकनीक की आवश्यकता पर जोर देते हुए अधिकारियों को इसका सही उपयोग करने की सलाह दी।
एनआईसी के प्रशिक्षकों ने ईमेल और पोर्टल से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया, जिसमें एड्रेस बुक अद्यतन रखना, विभागीय फोल्डर बनाना, और मीटिंग्स, एपीएआर, आईपीआर आदि की जानकारी शामिल थी। चिप्स द्वारा तकनीकी ट्रेनिंग में डिजिटल सेक्रेटरियेट अवकाश और एसीआर लिखने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
नियम से संबंधित विषयों पर अवर सचिव अन्वेष घृतलहरे ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की वरिष्ठता संबंधी जानकारी दी। महेश साकल्ले, मुख्य लेखाधिकारी ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति नियम, टी.ए. बिल नियम और टेलीफोन बिल के साथ ही अवकाश नियमों की जानकारी दी।
पर्सनालिटी डेवेलपमेंट पर उप सचिव अजय कुमार त्रिपाठी ने ऑफिस डेकोरम और ड्रेस कोड पर विस्तृत जानकारी दी, जिसमें शासकीय सेवकों के लिए विनम्रता पूर्वक व्यवहार करने की सलाह शामिल थी।
प्रशिक्षण सत्र में गृह विभाग के उप सचिव डी. पी. कौशल, मुख्य सचिव कार्यालय के अरूण हिंगवे, और इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के देवलाल भारती ने महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया। समापन सत्र में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने पर्सनल स्टाफ के कार्यव्यवहार पर महत्वपूर्ण जानकारी दी और सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...