Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री द्वारा 1.29 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता की 34.56 करोड़ रूपये की राशि का अंतरण - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री द्वारा 1.29 लाख युवाओं को बेरोजगारी भत्ता की 34.56 करोड़ रूपये की राशि का अंतरण

 आर्थिक संबल के साथ युवाओं को रोजगार-स्वरोजगार के लिए बेरोजगारी भत्ता: मुख्यमंत्री  बघेल

 आई.टी.आई. में प्रशिक्षण अधिकारी के लिए चयनित 82 अधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को अगस्त 2023 की राशि का अंतरण किया। साथ ही उन्होंने आई.टी.आई. के प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। उन्होंने इस अवसर पर 1 लाख 29 हजार 886 युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के तहत 34 करोड़ 55 लाख 65 हजार रूपये की राशि का वर्चुवल रूप से अंतरण किए। इसके साथ ही वे आई.टी.आई. में प्रशिक्षण अधिकारी पद के लिए चयनित 82 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।  मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार द्वारा संचालित बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत अब तक 146 करोड़ 98 लाख रूपये की राशि बेरोजगारों को अंतरित कर चुके है। उन्होंने बताया कि बेरोजगारी भत्ता योजना का उद्देश्य शिक्षित-बेरोजगार युवाओं को केवल आर्थिक संबल प्रदान करना भर नहीं है, बल्कि उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना भी है। सही मायनों में मुझे तब खुशी होती है जब किसी बेरोजगार को रोजगार मिलता है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगातार प्लेसमेंट कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। सार्वजनिक अथवा निजी क्षेत्र में जहां भी रोजगार के नये अवसर निर्मित होते हैं, उनका लाभ शिक्षित-बेरोजगारों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी योजना में अभी तक हम 6 हजार 692 लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ चुके हैं। इनमें से 4 हजार 718 युवा बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे थे। हाल में ही हमने 42 हजार सरकारी पदों के लिए भर्तियां निकालीं है। भर्ती की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। आईटीआई के प्रशिक्षण अधिकारियों के 920 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए थे, जो आवेदन पात्र पाए गए हैं उनमें से पहले चरण में 82 लोगों को सत्यापन के बाद नियुक्ति आदेश जारी किए जा रहे हैं।  कार्यक्रम में इन अधिकारियों को नियुक्ति-पत्रों का वितरण भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि लाइवलीहुड कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई आदि के माध्यम से हम युवाओं को कौशल प्रशिक्षण भी दे रहे हैं, ताकि वे अपने हुनर से आसानी से रोजगार हासिल कर सकें। वर्तमान में 07 हजार 200 युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शीघ्र ही 1782 और युवाओं का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा। हाल ही में हमने 36 शासकीय आईटीआई में नए कोर्स आरंभ करने टाटा टेक्नोलॉजी के साथ एमओयू किया है। 1186 करोड रुपए की लागत से हुए इस एमओयू से 10,000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। स्कूली शिक्षा को भी हमने आईटीआई के साथ जोड़ा है। 116 विकासखंडों के 119 स्कूलों को आईटीआई से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के युवाओं को डिमांड आधारित नए ट्रेड में प्रशिक्षित करने टाटा टेक्नोलॉजिस के साथ 36 आईटीआई के उन्नयन का एमओयू किया गया है। पहले चरण में इनमें से 5 आईटीआई का लोकार्पण सितम्बर महीने में किया जाएगा। इससे युवाओं को रोजगार संबंधी प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर मिलेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

बस्तर से महतारी वंदन योजना की 25वीं किश्त जारी, 641 करोड़ खाते में

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *