Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ के इतिहास एवं संस्कृति में आदिवासी समाज का है महत्वपूर्ण योगदान: रश्मि सिंह - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ के इतिहास एवं संस्कृति में आदिवासी समाज का है महत्वपूर्ण योगदान: रश्मि सिंह

संभाग स्तरीय नेशनल ट्रायबल डांस फेस्टिवल में आदिवासी कलाकारों ने दी रंगारग प्रस्तुतियां

रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग की संसदीय सचिव रश्मि सिंह ने बिलासपुर में आज संभाग स्तरीय नेशनल ट्रायबल डांस फेस्टिवल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास एवं संस्कृति में आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य सरकार आदिवासी नृत्य महोत्सव के माध्यम से राज्य की प्राचीन संस्कृति से देश-दुनिया का परिचय कराने के साथ उसे विश्व पटल पर स्थापित करने का प्रयास कर रही है। में आज संभाग स्तरीय नेशनल ट्रायबल डांस फेस्टिवल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास एवं संस्कृति में आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य सरकार आदिवासी नृत्य महोत्सव के माध्यम से राज्य की प्राचीन संस्कृति से देश-दुनिया का परिचय कराने के साथ उसे विश्व पटल पर स्थापित करने का प्रयास कर रही है। आदिवासी विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास परिसर जरहाभाटा में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में संभाग के विभिन्न जिलों के 16 नर्तक दलों ने भाग लिया। इन दलों में 463 कालाकारों ने रंग बिरंगे पारम्परिक वेशभूषा के साथ आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किये। इन नर्तक दलों द्वारा पारम्परिक डंडा नृत्य, विवाह एवं फसल कटाई के दौरान किये जाने वाले नृत्य, गेड़ी नृत्य, बार नृत्य, बैंगा जनजाति के विवाह उत्सव में किया जाने वाला नृत्य, करमा नृत्य एवं पारम्परिक त्यौहारों के दौरान किये जाने वाले नृत्य एवं देवार लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई। जिसका अतिथियों एवं दर्शकों ने आनंद उठाया। इस प्रतियोगिता में विजेता दलों को राज्य स्तरीय नेशनल ट्रायबल डांस फेस्टिवल में भाग लेने का मौका मिलेगा।

आदिवासी समाज की संस्कृति अक्षुण्ण रही है:अटल श्रीवास्तव
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छ.ग. पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि आदिवासी समाज की संस्कृति अक्षुण्ण रही है। राज्य सरकार द्वारा आदिवासी कला एवं संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे छत्तीसगढ़ की पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह आयोजन भव्य स्तर पर किया जाएगा और इस आयोजन के लिए आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के सुझाव भी लिये जाएंगे। महापौर श्री रामशरण यादव ने कहा कि आदिवासी समाज की बहुत सी परम्पराएं है, जिससे सामान्य वर्ग परिचित नहीं है इसलिए जब भी इस तरह के आयोजन हो तो आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों से भी सुझाव लिया जाए, जिसका लाभ सभी को मिलेगा। इस अवसर पर नगर निगम के सभापति शेख नजरूद्दीन, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि, सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष आर.सी. श्याम, सर्व आदिवासी महिला समाज की प्रदेश अध्यक्ष वंदना उईके, कंवर समाज की महिला अध्यक्ष श्रीमती कविता साय, उरांव समाज की महिला अध्यक्ष रंगिया प्रधान सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारी तथा दर्शक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

T20 World Cup: जीत के बाद भी सेमीफाइलन से बाहर हुआ पाकिस्तान, टूर्नामेंट से पहले नकवी ने की थी नौटंकी, अब मिला सबक

By User 6 / March 1, 2026 / 0 Comments
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...

बिकिनी पहनी दो महिलाओं के बीच लेटे दिखे स्टीफन हॉकिंग

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात, शून्य ब्याज कर्ज का ऐलान

By User 6 / March 2, 2026 / 0 Comments
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...