कोंडागांव. जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत कुम्हारपारा के सैकड़ों ग्रामीणों ने उड़ती धूल की समस्या को लेकर बुधवार शाम करीब 5 बजे कोंडागांव-नारायणपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया. ग्रामीणों के विरोध के चलते नेशनल हाइवे 130-डी पर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.चक्का जाम की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की. अधिकारियों ने धूल नियंत्रण के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाने और समस्या के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे पुनः आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.










