अपर कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी के साथ डॉक्टरों की टीम को घटनास्थल के लिए किया रवाना,बस में थे 30 बच्चे, 5 बच्चों को बेहतर उपचार के लिए किया गया रायगढ़ रेफर, कलेक्टर सिन्हा और पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल, कलेक्टर ने कहा किया जाएगा हर संभव मदद, डॉक्टरों को बेहतर उपचार के दिए निर्देश, शेष बच्चों का प्राथमिक उपचार घरघोड़ा में जारी, शाम तक सभी की हो जायेगी छुट्टी, खलासी चला रहा था ट्रक, पुलिस ने लिया हिरासत में
रायगढ़- घरघोड़ा के करीब कंचनपुर में एक स्कूली बस को उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। बस में 30 स्कूली बच्चे सवार थे, जो स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। कलेक्टर सिन्हा ने तत्काल राहत एवम बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर कलेक्टर राजीव पांडेय और मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी के साथ डॉक्टरों की टीम को तुरंत घटनास्थल पर रवाना किया तथा घायलों को हर संभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रशासन और पुलिस की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अपर कलेक्टर राजीव पांडेय ने बताया कि सेंटान्स इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस घरघोड़ा से 30 स्कूली बच्चों को लेकर बरघाट बरौद क्षेत्र में छोड़ने जा रही थी। ड्राइवर और परिचारिका के साथ बस में कुल 32 लोग सवार थे। धर्मजयगढ़ रोड में कंचनपुर बायपास के पास बरौद की ओर से सामने से आ रही ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। दुर्घटना में चोटिल 5 बच्चों बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है। बस ड्राइवर को बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर और ट्रक चालक को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा और पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना। कलेक्टर सिन्हा ने अस्पताल प्रबंधन को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बस में सवार बाकी 25 बच्चों का उपचार घरघोड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। जिनमें से अधिकांश बच्चों की अस्पताल से छुट्टी हो गई है। शेष बच्चों को स्क्रीनिंग के बाद शाम तक छुट्टी दे दी जाएगी। ट्रक चालक जो मौके से भाग गया था उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घरघोड़ा एसडीएम श्रीमती ऋशा ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जो बात सामने आई है उसके अनुसार ट्रक खलासी चला रहा था, जो कि नशे में था और रॉन्ग साइड में ट्रक चलाकर स्कूली बस को टक्कर मार दी। जबकि ट्रक ड्राइवर बाजू में बैठा था। दुर्घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे, जिसे पुलिस ने मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By User 6 /
February 4, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 4, 2026 /
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By User 6 /
February 4, 2026 /
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...
By Rakesh Soni /
February 4, 2026 /
गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। तीन बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...