बिहार के भागलपुर में छर्री लदा ट्रक (हाइवा) स्कॉर्पियो पर पलट गया। एक भीषण सड़क हादसे में छह बारातियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी स्कॉर्पियो में सवार होकर बारात जा रहे थे। स्कॉर्पियो में ड्राइवर समेत कुल 9 लोग सवार थे। यह हादसा एनएच 80 पर घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर गांव के पास घटी।
बताया जा रहा है कि मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के सुनील दास के बेटे मोहित की शादी थी। ग्रामीणों ने बताया कि स्कॉर्पियो से बारात कहलगांव की ओर जा रही थी। बारात श्रीमदपुर जा रही थी। उसी समय कहलगांव की ओर से छर्री लदा ओवरलोड ट्रक आ रहा था। निर्माण के कारण एक तरफ रोड ऊंचा तो दूसरी तरफ नीचा है। यहाँ ट्रक का टायर फट गया, जिससे ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और वह स्कॉर्पियो पर पलट गया।
घायलों को मायागंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। मरने वाले छह लोगों में एक करीब 10 साल का बच्चा भी है। रात में हुई इस घटना की जानकारी घोघा थाना पुलिस को दी गई। जेसीबी की मदद से छर्री को हटाया गया। इसके बाद घायलों को निकाला गया, लेकिन छह लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। करीब ढाई घंटे तक रेस्क्यू का काम चलता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी के अंदर फंसे गांव के ही राजमिस्त्री के चेहरे को देखकर पहचाना। उसका आधा शरीर गाड़ी में फंसा था. लोग बचाने में जुटे थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 16, 2026 /
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
By User 6 /
May 17, 2026 /
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...
By Reporter 5 /
May 15, 2026 /
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...
By User 6 /
May 19, 2026 /
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...
By User 6 /
May 19, 2026 /
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...
By Reporter 5 /
May 18, 2026 /
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...
By User 6 /
May 17, 2026 /
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...
By User 6 /
May 17, 2026 /
रायपुर, 17 मई 2026। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जनगणना 2027 की तैयारियां तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं। राज्यभर में मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन और सत्यापन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ताजा आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अब...