रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पंचायत विभाग से इस्तीफा दे दिया है। सिंहदेव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस्तीफा पत्र भी भेज दिया है।
टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर कहा कि 3 साल से पंचायत एंव ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री के रुप में कार्य कर रहा हूं। इस दौरान कुछ ऐसी परिस्थितियां निर्मित हुई जिसे आपको अवगत कराना चाहता हूं। अब इसके बाद बड़ी उथलपुथल हो गई है।














