Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ की योजनाएं पूरे देश के लिए बन रही हैं मॉडल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ की योजनाएं पूरे देश के लिए बन रही हैं मॉडल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ मॉडल की गूंज आज पूरे देश में है। छत्तीसगढ़ की योजनाएं पूरे देश के लिए मॉडल बन रही हैं। झारखंड सरकार ने छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना को ज्यों का त्यों अपना लिया है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकार भी छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गोबर खरीदी पर विचार कर रही है। आज छत्तीसगढ़ के किसानों को देश में सबसे ज्यादा धान की कीमत मिल रही है। छत्तीसगढ़ का अन्नदाता किसान खुशहाल है। मुख्यमंत्री ने आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में चैनल का शुभारंभ करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गौ-माता की सेवा के साथ-साथ गौ-पालन और पशुपालन को अर्थव्यवस्था से जोड़ा गया है। किसान हितैषी नीतियों से छत्तीसगढ़ में खेती-किसानी लाभ का व्यवसाय है। छत्तीसगढ़ में गोधन न्याय योजना के प्रारंभ होने के बाद पशुपालन को बढ़ावा मिला है। डेयरी की संख्या में इजाफा हुआ है। गोधन न्याय योजना के तहत पिछले 2 वर्षों में 150 करोड़ रुपए का गोबर पशुपालकों, ग्रामीणों, किसानो से खरीदा गया है। खरीदे गए गोबर से गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाएं वर्मी कंपोस्ट बना रही हैं। 40 प्रतिशत भूमिहीन लोग गोबर बेच रहे हैं और आर्थिक लाभ कमा रहे हैं।
मुख्यमंत्री बनते ही सबसे पहले किसानों का कर्जा माफ किया गया
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हमने सबसे पहले किसानों की कर्ज माफी, 2500 रूपए प्रति क्विंटल पर धान खरीदी और आदिवासियों की जमीन वापसी का निर्णय लिया। कोरोना संकट के दौरान अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आए लोगों के ठहरने, भोजन की व्यवस्था की गई। वन क्षेत्रों में लघु वनोपजों का संग्रहण का काम किया गया। समाज के सभी वर्गों से बातचीत कर उनकी दिक्कतों को दूर करने के उपाय किए गए। स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे को मजबूत करने के साथ लोगों के इलाज, आॅक्सीजन की व्यवस्था की गई। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को इनपुट सब्सिडी का भुगतान किया गया। कोविड गाइडलाईन का पालन करते हुए मनरेगा के काम प्रारंभ किए गए। लॉकडाउन खुलने के बाद सबसे पहले छत्तीसगढ़ में उद्योग प्रारंभ हुए। राज्य सरकार की योजनाओं से अधिकांश लोगों की जेब में पैसा पहुंचा। लोगों के पास पैसा गया तो व्यापार भी चलने लगा, व्यापार चलने लगा तो उद्योग भी चलने लगे जिससे छत्तीसगढ़ में मंदी का असर नहीं रहा।

Read Also  दुर्ग : पेयजल की समस्या हो रही हो, तो 1 मार्च से त्वरित निराकरण हेतु इन दूरभाष नंबरों पर संपर्क करें

विकास कार्य में हम किसी भी सरकार से पीछे नहीं रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्य में हम किसी भी सरकार से पीछे नहीं रहे। सड़कों के मामले में हमने 16 हजार करोड़ रूपए की लागत की सड़कों का निर्माण कराया। मिलेट मिशन का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ अकेला राज्य है जहां 3100 रुपये क्विंटल में कोदो-कुटकी और रागी 3300 रुपये क्विंटल में खरीदी हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश यह है कि जहां जिस फसल के लिए मौसम अनुकूल है वहां उस फसल को बढ़ावा दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महात्मा गांधी जी के रास्ते पर चल रही है। गांधी जी का रास्ता ग्राम स्वराज का रास्ता है। छत्तीसगढ़ के गौठान में रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के अंतर्गत तेल मिल, दाल मिल, मिनी राइस मिल स्थापित की गई हैं। जिससे हमारी स्व-सहायता की बहनें आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे राम गरीब के राम, शबरी के राम, गांधी के राम हैं। दुनिया में माता कौशल्या का एकमात्र मंदिर छत्तीसगढ़ के चंदखुरी में है, जिसका राम वनगमन परिपथ के अंतर्गत सबसे पहले सौंदर्यीकरण किया गया है।

छत्तीसगढ़ पहला राज्य जो चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले आम लोगों का पैसा लौटा रहा

छत्तीसगढ़ पहला राज्य जो चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले आम लोगों का पैसा लौटा रहा है। अब तक 40 करोड़ रुपए की राशि हमने निवेशकों को लौटाई है। राज्य सरकार ने किसानों, आदिवासियों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं सहित सभी वर्गों के हित में काम किया है। इस अवसर पर टीवी-9 डिजिटल के सलाहकार संपादक श्री अमिताभ अग्निहोत्री, संपादक श्री राहुल अग्निहोत्री, समूह संपादक श्री दीप उपाध्याय, सीजीओ टीवी-9 श्री रक्तिम दास, एग्जीक्यूटिव एडिटर श्री दिनेश गौतम एवं एग्जीक्यूटिव एडिटर श्री कार्तिकेय शर्मा मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...