नोएडा पुलिस ने एक बड़ी धांधली का पर्दाफाश किया है। आरपीएफ कांस्टेबल की लिखित परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से नकल कराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक परीक्षार्थी और एक निजी कंपनी का कर्मचारी शामिल है।
आरपीएफ कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 2 मार्च से 18 मार्च तक नोएडा के सेक्टर-62 स्थित आईओन डिजिटल जोन (आईडीजेड-2) सेंटर में आयोजित की जा रही है। 7 मार्च को परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी आजाद (नाम बदला हुआ) ने फ्लोर-5 के लैब ए-5 में बेंच के नीचे एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपा रखा था। उसने कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर किसी व्यक्ति से प्रश्नों के उत्तर सुने। कक्ष निरीक्षक छत्रपाल को इस पर संदेह हुआ और उन्होंने मौके पर मौजूद स्टाफ वी.के. शर्मा, आदित्य चौधरी और आशीष रस्तोगी के साथ मिलकर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आजाद के पास से ब्लूटूथ डिवाइस और बेंच के नीचे लगा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किया गया। पूछताछ में आजाद ने बताया कि उसके भाई असलम ने राहुल (मवाना, मेरठ) और पंकज (हासमपुर, मुजफ्फरनगर) से संपर्क किया था, जो उसे परीक्षा पास कराने में मदद कर सकते थे। इसके लिए 4 लाख रुपये का सौदा तय हुआ, जिसमें 50,000 रुपये एडवांस दे दिए गए थे। राहुल और पंकज ने यह व्यवस्था सुमित (नगला बड़ी, बागपत) के जरिए की, जिसने अर्जुन डागर से संपर्क किया।
अर्जुन डागर, आईडीजेड-2 सेंटर में काम करता था और पैसे लेकर परीक्षार्थियों को नकल कराने में मदद करता था। अर्जुन ने 7वीं मंजिल के ए-7 लैब के बाथरूम में ब्लूटूथ और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रखी, जिसे आजाद ने परीक्षा के दौरान इस्तेमाल किया। पुलिस ने आजाद और अर्जुन डागर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, आजाद यह नहीं बता सका कि उसे उत्तर कौन दे रहा था। इस मामले में थाना सेक्टर-58, गौतमबुद्ध नगर में केस दर्ज किया गया है। पुलिस इस पूरे गिरोह की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...