छत्तीसगढ़ के जिला राजनांदगांव की दो बेटियों का चयन बीएसएफ में हुआ है। राजनांदगांव के अंतर्गत ग्राम सिंघोला कि ललित साहू और ग्राम आसरा की गामिनी साहू का चयन हुआ है। जिले की दोनों बेटी देश की सीमा पर तैनात रहेगी। दोनों देश पर बुरी नजर रखने वाले घुसपैठिया और आतंकवादियों से सीधा लोहा लेगी।
राजनांदगांव के ग्राम सिंघोला और ग्राम आसरा की दो बेटी अब देश की सीमा सुरक्षा पर तैनात रहेगी। अपने-अपने गांव से इकलौती बेटी जिसका बीएसएफ बॉर्डर पुलिस में सलेक्शन हुआ है। अब वह पश्चिम बंगाल में ड्यूटी और करेगी। वही, इस खुशी के पल में परिजन और उसके माता-पिता रेलवे स्टेशन पहुच कर जोरदार स्वागत किया। छत्तीसगढ़ राजनांदगांव की दो जांबाज बेटी ने कड़ी मेहनत और राष्ट्र प्रेम की जज्बा को दिल में संजोए हुए। अपने ग्राम और राज्य, जिला का नाम रोशन करने के लिए राष्ट्र प्रेम की भावना से कठिन परीक्षा पास करने के बाद सीमा बीएसएफ सुरक्षा बल में देश के बॉर्डर में दुश्मनों के ऊपर निगाह रखते हुए सीमा पर मुस्तैद रहेगी। घर वापसी पर दोनो बेटियों के परिवारजनों और गांव के लोगों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया है।










