नवापारा-राजिम । नवापारा-कुरूद मार्ग पर ग्राम दुलना के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। बाईक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, वहीं ट्रक बाईक को चपेट में लेते बिजली पोल पर जा टकराया। जानकारी के अनुसार कोपरा के रहने वाले मुकेश ठाकुर राजिम मंडल के भाजपा कार्यकर्ता एवं बीमा एजेंट है। वे अपने साथी पूर्णानंद साहू तोरला निवासी के साथ निजी काम से कुरूद गए थे। ये दुलना के पास पहुंचे ही थे कि ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक, बाईक को चपेट में लेते हुए बिजली पोल से जा टकराया, जिससे पोल पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में पूर्णानंद साहू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुकेश ठाकुर को गंभीर रूप से घायल अवस्था में नवापारा सामुदायिक केन्द्र लाया गया। जहां कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गई। बताया गया कि ट्रक बिजली पोल में टकराने के बाद पोल में लगभग एक घण्टे तक करंट था, जिसे बिजली विभाग द्वारा लाइन काटकर बंद किया गया। पुलिस ने दोनों का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस बीच घटना की जानकारी मिलते पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, प्रदेश कंाग्रेस कमेटी सचिव प्रवीण साहू, जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू, किसान नेता संदीप शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, फिंगेश्वर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष योगेश साहू, दुलना सरपंच उमेश साहू, प्रसन्न शर्मा सहित अनेकों जनप्रतिनिधि एवं अनेकों बीमा एजेंट पहुंच गये थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 9, 2026 /
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By User 6 /
April 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...