Google Analytics Meta Pixel यूक्रेन ने अमेरिकी रॉकेट से अपने ही 40 कैदियों को मार डाला - Ekhabri.com

यूक्रेन ने अमेरिकी रॉकेट से अपने ही 40 कैदियों को मार डाला

कीव। रूस ने दावा किया कि यूक्रेन ने अमेरिकी रॉकेट से हमला कर अपने ही 40 कैदियों को मार डाला। रूस ने कहा कि यूक्रेन ने अलगाववादियों के कब्जे वाले क्षेत्र में एक जेल को अमेरिका द्वारा निर्मित रॉकेट से निशाना बनाया। रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान यूक्रेन के 40 से ज्यादा युद्धबंदी मारे गए और 75 घायल हो गए। वहीं यूक्रेन ने इन आरोपों से इनकार किया है। इन कैदियों को गत मई में मारियुपोल पर रूसी कब्जे के बाद गिरफ्तार किया गया था।
समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मारियुपोल पर कब्जे की जंग के दौरान बंधक बनाए गए 53 यूक्रेनी युद्धबंदी यूक्रेन की गोलाबारी में मारे गए हैं। पूर्वी यूक्रेन में रूस के समर्थन वाले अलगाववादियों ने यह दावा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन की ओर से रूसी नियत्रंण वाले दोनेत्स्क क्षेत्र में ओलेनिवका कस्बे की एक जेल पर रॉकेट दागे गए, जिसमें 75 यूक्रेनी युद्धबंदी घायल हो गए। एक रूसी मीडिया युद्ध संवाददाता, आंद्रेई रुडेंको द्वारा जारी किए गए वीडियो में, रूसी समर्थित सैन्य कर्मियों को जेल के जले हुए अवशेषों से गुजरते हुए देखा जा सकता है। बिल्डिंग की टूटी छत नीचे लटक रही है। रूस ने कहा कि यूक्रेन ने रूस के नियंत्रण वाले डोनेत्स्क क्षेत्र में ओलेनिवका की जेल पर हमले में अमेरिका द्वारा दिए गए ह्यएचआईएमएआरएस मल्टीपल रॉकेट लॉन्चरह्ण का इस्तेमाल किया। रूस के अधिकारियों और दोनेत्स्क में अलगाववादी अधिकारियों ने कहा कि हमले में 53 यूक्रेनी युद्ध बंदियों की मौत हो गई और 75 घायल हो गए। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने हमले को ह्यखूनी उकसावाह्ण करार दिया, जिसका उद्देश्य यूक्रेनी सैनिकों को आत्मसमर्पण करने से हतोत्साहित करना था। उन्होंने बताया कि गोलाबारी में आठ जेल प्रहरी भी घायल हुए। यूक्रेनी सेना ने ओलेनिवका पर किसी भी रॉकेट या तोप हमले से इनकार किया और जोर देकर कहा कि वह नागरिक क्षेत्रों पर गोलाबारी नहीं कर रही थी और उसका निशाना केवल रूसी सैन्य ठिकाने थे। यूक्रेनी सेना ने आरोप लगाया कि रूस ने यूक्रेन पर युद्ध अपराधों का आरोप लगाने और वहां लोगों को यातना और सजा-ए-मौत देने की घटना को छुपाने के लिए जानबूझकर जेल पर गोलाबारी की। यूक्रेनी सेना के बयान में ह्ययूक्रेनी सेना को दोषी ठहराने के लिए सूचना युद्धह्ण के हिस्से के रूप में रूसी दावों की निंदा की गई। हालांकि, किसी भी दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...