Google Analytics Meta Pixel राज्यसभा में PM मोदी ने गुलाम नबी आजाद की तारीफ में कही यह बात - Ekhabri.com

राज्यसभा में PM मोदी ने गुलाम नबी आजाद की तारीफ में कही यह बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद के एक फोन कॉल को याद करते हुए भावुक हुए। वह एक आतंकी घटना को याद करते हुए बोल रहे थे तभी उनकी आंखों से आंसू आ गए। वह मंगलवार को राज्यसभा से विदा हो रहे चार सांसदों की विदाई में भाषण दे रहे थे। गौर हो कि गुलाम नबी आजाद,  शमशेर सिंह,  मीर मोहम्मद फैयाज और नादिर अहमद का राज्यसभा में कार्यकाल पूरा हो रहा है।

पीएम मोदी ने राज्यसभा से कहा कि जब गुलाम नबी आजाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री थे, तब वह खुद गुजरात के सीएम थे और दोनों में काफी निकटता थी। मोदी ने एक घटना को याद करते हुए कहा कि गुजरात के यात्रियों पर आतंकियों ने वहां हमला कर दिया था। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी। तब सबसे पहले आजाद का उनको फोन आया था। इसके बाद भावुक होते हुए पीएम ने कहा कि वह फोन सिर्फ सूचना देने का नहीं था। उसमें आजाद के आंसू भी रुक नहीं रहे थे।

पीएम ने कहा कि उस समय प्रणब मुखर्जी जी रक्षा मंत्री थे। मैंने उनसे कहा कि अगर मृतक शरीरों को लाने के लिए सेना का हवाई जहाज मिल जाए तो उन्होंने कहा कि चिंता मत करिए मैं करता हूं व्यवस्था। फिर रात में फिर आजाद का फोन आया था उस वक्त वह एयरपोर्ट पर थे। उस रात आजाद ने एयरपोर्ट से किया। उस समय आजाद वैसी चिंता कर रहे थे,  जैसे एक परिवार का सदस्‍य करता है।

पीएम मोदी ने आखिर में कहा, ‘उन्होंने मुझे फोन किया और अपने परिवार के सदस्य की तरह चिंता की। मेरे लिए वो बड़ा भावुक पल था। एक मित्र के रूप में गुलाम नबी जी का मैं घटनाओं और अनुभव के आधार पर आदर करता हूं।’  इससे पहले पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे चिंता इस बात की है कि गुलाम नबी के बाद जो भी इस पद को संभालेंगे, उनको गुलाम नबी जी से मैच करने में बहुत दिक्कत पड़ेगी। क्योंकि गुलाम नबी अपने दल की चिंता करते थे, लेकिन देश और सदन की भी उतनी ही चिंता करते थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल 

By Reporter 5 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

आज है रविवार, भगवान सूर्य को करें प्रसन्न फटाफट बनने लगेंगे आपके काम

By User 6 / July 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में हर दिन किसी ना किसी देवता को समर्पित है. रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है.कभी कभी ऐसा होता है कि बनते बनते काम रुक जाता है. ऐसे में सूर्यदेव की पूजा बेहद शुभ हो...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...

कारगिल विजय दिवस पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का मंत्र दिया  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...