अमेरिका ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता पर अचानक रोक लगा दी है। यह फैसला पिछले सप्ताह व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच हुई तीखी बहस के बाद आया। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के हवाले से खबर है कि यह सहायता तब तक रोकी जाएगी, जब तक ट्रंप को यह भरोसा नहीं हो जाता कि जेलेंस्की शांति के प्रति गंभीर हैं। यह स्थायी कटौती नहीं, बल्कि एक अस्थायी ठहराव है। ट्रंप ने रक्षा सचिव पीट हेगसेथ को आदेश दिया कि यूक्रेन के लिए तैयार सभी सैन्य उपकरणों की सप्लाई पर रोक लगाई जाए।
ट्रंप का मानना है कि यूक्रेन को रूस के साथ जारी युद्ध को खत्म करने के लिए दबाव डालना चाहिए। वे चाहते हैं कि जेलेंस्की इसमें सहयोग करें। हालांकि, जेलेंस्की ने युद्ध समाप्ति के लिए सुरक्षा गारंटी की मांग की है। पहले जब जेलेंस्की ने कहा था कि अभी रूस के साथ समझौते का सही समय नहीं है, तो ट्रंप ने इसे उनका सबसे खराब बयान करार दिया था। ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अमेरिका इसे लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं करेगा।
पिछले हफ्ते ओवल ऑफिस में दोनों नेताओं के बीच बैठक के दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण रहा। ट्रंप ने जेलेंस्की के कपड़ों पर तंज कसा और कहा, “आप पूरी तैयारी के साथ आए हैं।” जेलेंस्की ने इसे हल्के में लिया, लेकिन जब उन्होंने रूसी खतरे को अमेरिका के लिए भी चेतावनी बताया, तो ट्रंप भड़क गए। जेलेंस्की ने कहा, “आपके पास समुद्र की सुरक्षा है, लेकिन भविष्य में खतरा महसूस होगा।” इसके बाद ट्रंप ने उन पर जमकर हमला बोला और बैठक को अचानक खत्म कर दिया। यह घटना अब वैश्विक सुर्खियां बनी हुई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...