Google Analytics Meta Pixel पुतिन की सेना को कसाई की तरह काट रही यूक्रेनी आर्मी - Ekhabri.com

पुतिन की सेना को कसाई की तरह काट रही यूक्रेनी आर्मी

यूक्रेन की सेना ने देश के पूर्वोत्‍तर इलाके में स्थित इजियूम शहर से पुतिन की रूसी सेना को मार भागाया है। यूक्रेन की सेना लगातार आगे बढ़ रही है और शहर की तंग गलियों में यूक्रेनी आर्मी पुतिन की सेना को कसाई की तरह काट रही है। इसके साथ ही  युद्ध का नया नाटकीय चरण अ‍ब शुरू हो गया है। इजियूम शहर के मेयर वालेरिय ने ऐलान किया कि शहर को रूसी सेना से आजाद करा लिया गया है।’ इस शहर में अब आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं, ताकि वहां यूक्रेनी लोग फिर से लौट सकें। पूरे खारकीव इलाके में रूसी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और उसके सैनिक एक गांव से दूसरे गांव में भागने को मजबूर हो गए हैं। इसके साथ ही यूक्रेन के युद्ध में जेलेंस्‍की की सेना को 6 महीने बाद बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

 

रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक दिन पहले ही कहा था कि वह इस इलाके में अपने रक्षात्‍मक चौकियों पर फिर सेना को भेज रहा है। उसने अब पुष्टि की है कि उसकी सेना इजियूम शहर से लौट गई है। रूस ने दावा किया है कि उसकी सेना एक योजना के तहत पीछे हटी है, ताकि पूर्व में अपनी स्थिति को मजबूत किया जा सके। विशेषज्ञों का मानना है कि युद्ध में शहरों पर कब्‍जा और फिर उसका पतन होना आम बात है। अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं कि इजियूम पर यूक्रेन का नियंत्रण कितना सुरक्षित है। यह भी नहीं पता है कि रूस इस पर दोबारा कब्‍जा करने के लिए क्‍या कदम उठा रहा है।

Read Also  भारत-बांग्लादेश में बढ़ा तनाव, अब कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में भी वीजा सेवाओं पर रोक

 

इजियूम शहर का रूस के हाथों से निकल जाना यूक्रेन की जंग में ऐतिहासिक मोड़ साबित हो सकता है। इसकी तुलना यूक्रेन की राजधानी कीव के पास से रूसी सेना के खाली हाथ लौटने से की जा रही है। इस जीत का गवाह रहे एक यूक्रेनी अधिकारी ने बताया कि इस इलाके में रूसी सेना की हार के पहले संकेत उस समय मिले जब रूसी सेना ने एक रेलवे स्‍टेशन के पास सफेद झंडा दिखाया। उन्‍होंने बताया कि पूरी रात इस इलाके में सड़कों पर भारी लड़ाई हुई थी।

 

यूक्रेन का कहना है कि देश के पूर्वोत्तर इलाके में जोरदार आक्रामक लड़ाई चल रही है। पिछले कुछ दिनों रूस के अग्रिम पंक्ति के सैनिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है और वे एक गांव से दूसरे गांव की ओर भाग रहे हैं। इस जीत से उत्‍साहित यूक्रेन के राष्‍ट्रपति जेलेंस्‍की ने कहा क‍ि हम धीरे-धीरे फिर अपना इलाका वापस हासिल कर रहे हैं। अमेरिका के एक थिंक टैंक का दावा है कि खारकीव इलाके में हालिया कार्रवाई में 2500 वर्ग किमी इलाके से रूसी सैनिकों को मार भगाया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव गंभीर होता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान के समुद्री क्षेत्र में दो तेल टैंकरों पर हुए ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...