जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को आशा के अनुरूप दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नौ जून से शुरू हो रही आगामी पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय घरेलू सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टीम में चुना गया। वहीं, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की टी-20 टीम में वापसी हुई है।
उमरान ने अभी तक आइपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 13 मैचों में 21 विकेट झटके हैं, लेकिन उनके लगातार 150 किलो मीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता ने सभी को आकर्षित किया। उमरान के अलावा पंजाब किंग्स के अंतिम ओवरों के विशेषज्ञ अर्शदीप सिंह को भी पहली बार राष्ट्रीय टीम में चुना गया। नियमित कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मुहम्मद शमी को टी-20 टीम से आराम दिया गया जिसमें केएल राहुल कप्तान और रिषभ पंत उप-कप्तान होंगे।
रोहित, कोहली और बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ एक से पांच जुलाई को एजबेस्टन में होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए 15 जून को इंग्लैंड के लिए उड़ान पकड़ेंगे और चेतेश्वर पुजारा के साथ जुड़ेंगे जिनकी ससेक्स के लिए इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद 17 सदस्यीय भारतीय टेस्ट टीम में वापसी हुई।
आलराउंडर हार्दिक पांड्या की भी टीम में वापसी हुई जिन्होंने आइपीएल की नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस की सफलतापूर्वक अगुआई करते हुए उसे प्लेआफ में पहुंचाया। वह तेजी से कुछ ओवर गेंदबाजी करने के अलावा टीम के लिए बल्ले से भी निरंतर प्रदर्शन करते रहे।
टी-20 टीम : केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश् अय्यर, युजवेंद्रा सिंह चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।
टेस्ट टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, रिषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मुहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मुहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...