Google Analytics Meta Pixel दुर्ग के कचांदूर में सर्वसुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर, आयुक्त की निगरानी में - Ekhabri.com

दुर्ग के कचांदूर में सर्वसुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर, आयुक्त की निगरानी में

कचांदूर स्थित कोविड केयर सेंटर में परोसा जा रहा है मरीजों को गर्म व ताजा भोजन, मीठा, सलाद व हरी सब्जियों से बन रही है भोजन की स्पेशल थाली

भिलाईनगर। दुर्ग भिलाई में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए। नगर पालिक निगम भिलाई के कुरूद सीमा क्षेत्र से लगे कचांदूर स्थित कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। जहां समय समय पर कोविड मरीज़ो को लाया जा रहा है।कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों को गर्म व ताजा भोजन उपलब्ध करया जा रहा है। कोविड सेंटर से कुछ ही दूरी पर मरीजों को अच्छा पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिये कैंटिन में भोजन तैयार किया जा रहा है, मरीज ही नहीं बल्कि चिकित्सक स्टाॅफ एवं कोविड सेंटर से जुड़े हुए अन्य भी यहीं का बना भोजन ग्रहण कर रहे हैं। आयुक्त रघुवंशी सहित निगम के स्टाॅफ भी यहां का बना भोजन खा चुके हैं।


सुबह 06 से रात्रि तक भोजन की बेहतर व्यवस्था-
कोविड केयर सेंटर में मरीजों को समय पर उत्तम खाना देने के लिए निगम ने बेहतर व्यवस्था की है। कैंटिन में मरीजों के लिए प्रातः 6 बजे चाय, बिस्किट, 7 बजे से 9 बजे तक इडली, सांभर बड़ा, साबुदाने की खिचड़ी, पोहा, आलू गुंडा, उपमा, फल इत्यादि में से एक नाश्ता, 11ः30 बजे से दोपहर 2 बजे तक 2 सब्जी (उपलब्ध सीजनेबल) सलाद, पापड़, अचार, रोटी, रायता, मीठा से युक्त भोजन की थाली। दोपहर में 3 से 4 बजे के बीच तुलसी, अदरक, इलायची, लौंग, काली मिर्च इत्यादी से बनी हुई काढ़ा प्रदाय की जाती है। इसके बाद दोपहर 4 से 5 बजे के बीच पुनः चाय और बिस्किट, 5 से रात 10 बजे तक रात्रि भोजन की व्यवस्था उपलब्ध है, यदि कोई मरीज इस दरमियान विलंब से पहुंचता है तो उनके लिये तत्काालिक रूप से गर्म भोजन तैयार कर उपलब्ध कराया जाता है।


पेयजल के लिए प्रत्येक वार्ड में आरओ –
पेयजल के लिये निगम प्रशासन द्वारा प्रत्येक वार्ड में आरओ वाटर की व्यवस्था की गई है! आवश्यकता अनुसार मरीज कभी भी पेयजल का उपयोग कर सकते है। इसके अतिरिक्त कैंटिन में भी पानी बाॅटल की सुविधा उपलब्ध है। दैनिक क्रिया के लिये भूतल से पानी, टंकियों तक पहुंचाने व्यवस्था की गई है।


मूलभूत सुविधाओं के बेहतर व्यवस्था के लिये टेक्निशियन उपलब्ध –
पेयजल समस्या, विद्युत इत्यादि से संबंधित समस्या के लिये मैकेनिक की व्यवस्था की गई है। जो इनमें से किसी भी प्रकार की खराबी आने पर सूचना मिलते ही समस्या ठीक करने का कार्य करते है। पृथक से मेन सुपरवाइजर एवं उनके अधीनस्थ सुपरवाइजर भी अपनी पाली में कोविड सेंटर से संबंधित समस्याओं पर निगरानी रखते हुए इसे दूर करते है। बेड शीट चेंज करने के लिए सिंगल यूज़ बेडशीट का उपयोग किया जा रहा है, जिसे समयानुसार परिवर्तन किया जाता है।


साफ सफाई एवं सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था
सुरक्षा की दुष्टि से पुलिस जवानों की तैनाती पाली में की गई है, ताकि बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगे एवं मरीज सेंटर से बाहर न निकल सके। सफाई के लिए 4 शिफ्ट में सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो पीपीई किट इत्यादि सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर कोविड सेंटर में सफाई का जिम्मा संभाले हुए हैं। इसी तरह 4 पाली में चिकित्सकीय टीम की भी ड्यूटी निर्धारित की गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *