Google Analytics Meta Pixel यूनिसेफ और एनएसएस ने मिलकर छत्तीसगढ़ में 'द ब्लू ब्रिगेड ’ अभियान का किया शुभारम्भ - Ekhabri.com

यूनिसेफ और एनएसएस ने मिलकर छत्तीसगढ़ में ‘द ब्लू ब्रिगेड ’ अभियान का किया शुभारम्भ

बच्चों और महिलाओं पर COVID के प्रतिकूल प्रभाव को दूर करने के उद्देश्य से यूनिसेफ और एनएसएस छत्तीसगढ़ ने मिलाया हाथ

रायपुर। यूनिसेफ और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने छत्तीसगढ़ में कोविड के प्रतिकूल प्रभाव को दूर करने के उद्देश्य से महिलाओं और बच्चों की सहायता हेतु ‘द ब्लू ब्रिगेड’अभियान की शुरुआत की है।
‘ब्लू ब्रिगेड’ में शामिल होकर एनएसएस स्वयंसेवक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बच्चों और परिवारों को टीकाकरण, स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं, स्वच्छता और समुदाय में बच्चों के सीखने की निरंतरता जैसी आवश्यक सेवाओं का लाभ लेने में मदद करेंगे। स्वयंसेवक प्रत्यक्ष रूप से और सोशल मीडिया के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाएंगे। बाल संरक्षण, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी और बाल शोषण जैसी घटनाओं को रोकने के लिए भी ब्लू ब्रिगेड स्वयंसेवकों द्वारा प्रयास किये जायेंगे।


राज्य के 28 जिलों के 425 कॉलेजों और 7 विश्वविद्यालयों में लगभग 96,000 एनएसएस स्वयंसेवक मौजूद हैं। अभियान के अंतर्गत ३ महीने की अवधि में लगभग 10 लाख लोगों तक (ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से) पहुँचने का लक्ष्य रखा गया है।


छत्तीसगढ़ में यूनिसेफ के प्रमुख जॉब ज़करिया का कहना है कि COVID महामारी के इस कठिन समय में नए दृष्टिकोण और नवाचार की आवश्यकता है । “युवा शक्ति समाज में बेहतर परिवर्तन लाने में और समाज को नयी दिशा देने में सक्षम है, और वे अपनी सकारात्मक ऊर्जा और रचनात्मक सोच के साथ सामाजिक मुद्दों को हल करने का प्रयास कर सकते हैं।“ ‘ब्लू ब्रिगेड ’ अभियान युवाओं की आवाज़ बुलंद करने और उनमे नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक महत्त्वपूर्ण मंच बनेगा। इसके अलावा, स्वयं सेवा के माध्यम से प्राप्त अनुभव और ज्ञान से इन स्वयंसेवकों की रोजगार क्षमता भी बढ़ेगी।


एनएसएस छत्तीसगढ़ के प्रमुख डॉ समरेंदर सिंह ने कहा कि इस अभियान में पूरे राज्य से 10,000 – 15,000 से अधिक एनएसएस स्वयंसेवक शामिल होंगे। “इस अभियान से स्वयंसेवकों को महिलाओं और बच्चों की भलाई के लिए काम करने और महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर यूनिसेफ की वैश्विक विशेषज्ञता से सीखने का एक अनूठा अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान से जुड़कर एनएसएस स्वयंसेवकों को अपनी फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, रचनात्मक लेखन, संचार क्षमता सुधारने का मौका मिलेगा और साथ ही क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ सूत्रों से करियर परामर्श का अवसर भी प्राप्त होगा।


यूनीसेफ़ के कम्युनिकेशन अधिकारी सैम बंदी का कहना है कि ‘ब्लू ब्रिगेड’ सेवा प्रदाताओं और स्वयंसेवकों के प्रति आशावाद, समर्पण और प्रतिबद्धता की कहानियों को विकसित करेगा। उन्होंने कहा, “COVID19 की रोकथाम हेतु प्रयास, इससे निपटने के लिए की गयी तैयारियों, और बच्चों को उनका अधिकार दिलाने के लिए किये प्रयासों के विषय पर स्वयंसेवक प्रिंट, वीडियो और ऑडियो फॉर्मेट में कहानियां विकसित करेंगे।


“ब्लू ब्रिगेड” अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम में यूनिसेफ बाल संरक्षण विशेषज्ञ चेतना देसाई, कार्यक्रम समन्वयक नीता बाजपेयी, और एनएसएस स्वयंसेवकों ने भी भाग लिया।


जो एनएसएस स्वयंसेवक इस अभियान से जुड़ना चाह्ते हैं वो इस लिन्क पर पंजीकरण कर सकते हैं:
https://forms.gle/2KKBfxtvbZXA81rN8

यूनिसेफ के बारे में:
यूनिसेफ दुनिया के कुछ सबसे दुर्गम, संवेदनशील तथा कठिन स्थानों में काम करता है ताकि दुनिया के सबसे वंचित बच्चों तक पहुंचा जा सके । 190 देशों और क्षेत्रों में हम हर बच्चे के लिए हर जगह, हर किसी के लिए एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए काम करते हैं। यूनिसेफ और बच्चों के लिए हमारे काम के बारे में और जानने के लिए http://www.unicef.org/india

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...