रायपुर, 13 दिसंबर 2024: छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनादेश पर्व में शामिल होने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी और किरण देव सिंह भी उपस्थित रहे और केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।










