Google Analytics Meta Pixel किसान आंदोलन 2.0 के 10 माह पूरे: पुतला फूंक प्रदर्शन आज, 16 को ट्रैक्टर मार्च और 18 को रोकी जाएंगी ट्रेनें - Ekhabri.com

किसान आंदोलन 2.0 के 10 माह पूरे: पुतला फूंक प्रदर्शन आज, 16 को ट्रैक्टर मार्च और 18 को रोकी जाएंगी ट्रेनें

किसान आंदोलन 2.0 के 10 महीने आज पूरे हो गए। आज शंभू और खनाैरी बाॅर्डरों पर बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में किसानों से पहुंचने की अपील की है।वहीं खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत बिगड़ती जा रही है। इससे भड़के किसानों ने वीरवार को संघर्ष तेज करने का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को केंद्र, पंजाब व हरियाणा सरकार के पुतले फूंककर प्रदर्शन किए जाएंगे। 16 दिसंबर को पंजाब को छोड़कर देशभर में तहसील व जिला स्तरों पर ट्रैक्टर मार्च निकाले जाएंगे और 18 दिसंबर को ट्रेनें रोकी जाएंगी। ट्रैक्टर मार्च निकालने के बाद अधिकारियों को डल्लेवाल की ओर से राष्ट्रपति के नाम लिखी चिट्ठी दी जाएगी।

IMG 20241213 WA0016
IMG 20241213 WA0016

मोदी को भेजा खून से हस्ताक्षरित पत्र

डल्लेवाल ने खून से हस्ताक्षर करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। डल्लेवाल ने मोदी से एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत किसानों की बाकी सभी मांगें पूरी करने की अपील की है। लिखा है कि वे 17 दिनों से अनशन पर , ऐसे उनका आपके नाम यह पहला व आखिरी पत्र है। आपको करना है कि एमएसपी की गारंटी देंगे या उनके जैसे किसान की बलि लेंगे। डल्लेवाल की तबीयत की जानकारी लेने शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और पंजाब प्रधान हरिंदर सिंह लक्खोवाल पहुंच रहे हैं।

डल्लेवाल का अनशन खत्म करवाने को याचिका

डल्लेवाल का अनशन खत्म करवाने के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई गई है। कहा गया है कि वे 26 नवंबर से अनशन पर हैं और उनका वजन भी 12 किलो गिर चुका है। उनकी जान पर संकट है। एडवोकेट वीरेश शांडिल्य ने यह याचिका लगाई है। याची ने बताया कि डल्लेवाल कैंसर से जूझ रहे हैं। खराब स्वास्थ्य के कारण उनकी किडनी फेल होने की भी संभावना है।

Read Also  छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कंवर समाज की बधाई एवं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री किसानों से करें बात : संधवां

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि डेडलॉक खत्म करके किसानों के साथ बातचीत शुरू की जानी चाहिए। जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। संधवां ने डल्लेवाल की सेहत पर भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को डल्लेवाल का अनशन खत्म करवाने के लिए प्रयास करने चाहिए, ताकि उनकी जान बच सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *