Google Analytics Meta Pixel केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एलान, मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त होगा देश - Ekhabri.com

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एलान, मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त होगा देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या और उसके समाधान के लिए किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला।

 

 

अमित शाह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के कारण पिछले चार दशकों में 17,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार आई है, तब से इस समस्या को एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया गया है और विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में वामपंथी उग्रवाद से छुटकारा दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने दृढ़ संकल्प के साथ काम किया है। गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की खाई को भरने के लिए दो उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने मध्यप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, और ओडिशा जैसे राज्यों का उदाहरण दिया, जो अब नक्सल समस्या से मुक्त हो चुके हैं।

 

 

अमित शाह ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद दोनों नेताओं ने नक्सल समस्या के समाधान और विकास के मोर्चे पर उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री द्वारा हेडमा गांव में राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड वितरित करने के कार्य को विशेष रूप से सराहा और कहा कि इससे दिल्ली में बैठे अधिकारियों को संतोष मिलता है। उन्होंने बताया कि सुकमा जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में अब लोग अपने मतदान का अधिकार प्रयोग कर रहे हैं, जो कि केंद्र सरकार की सफल नीतियों का परिणाम है।

Read Also  छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश के चलते स्कूलों की छुट्टी

 

 

शाह ने बताया कि भारत सरकार ने वामपंथी और उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को शुरू किया है। केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से कई राज्य नक्सल के प्रभाव से मुक्त हुए है। मुझे विश्वास है कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में है। 2026 मार्च तक पूरे देश को नक्सल मुक्त करने का हमारा लक्ष्य है।

 

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी घोषणा की कि छत्तीसगढ़ सरकार और भारत सरकार का शिक्षा मंत्रालय मिलकर वामपंथी क्षेत्रों में साक्षरता अभियान चलाएंगे। तेंदु पत्ता खरीदी में भी बदलाव लाने की बात कही गई। अमित शाह ने अंत में कहा कि जो लोग अभी भी नक्सलवाद से जुड़े हैं, उनसे अपील की कि वे हथियार छोड़कर सरकार के विकास कार्यों में शामिल हों। उन्होंने जोर देकर कहा कि मोदी सरकार विकास के प्रति प्रतिबद्ध है, और इस विकास यात्रा में सभी का सहयोग आवश्यक है। अमित शाह ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए एसआईए के गठन की भी घोषणा की, जो एनआईए की तर्ज पर काम करेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *