Google Analytics Meta Pixel यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी - Ekhabri.com

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। वह उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने रिजल्ट को आसानी से चेक कर सकते हैं। इस साल की परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था और अब सभी का इंतजार खत्म हो गया है। उम्मीदवार रिजल्ट को यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए भी चेक कर सकते हैं।

 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को किया गया था। यह परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई, जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। बोर्ड की ओर से प्रोविजनल आंसर की पूर्व में ही जारी कर दी गई थी। अब बोर्ड ने फाइनल आंसर की और रिजल्ट घोषित कर दिया है।

 

पुलिस भर्ती परीक्षा में जनरल पुरुष मेरिट 214 है। महिलाओं की 203 है. ओबीसी वर्ग में पुरुषों की 198 नंबर व महिलाओं की 189 नंबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) रिजल्ट के बाद फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) का आयोजन करेगा। दोनों परीक्षाएं भर्ती प्रक्रिया के महत्वपूर्ण हिस्से हैं और उम्मीदवारों को इनमें सफल होना आवश्यक है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में करीब 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थे। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 67 जिलों के 1174 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं।

Read Also  राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर 14 दिवंगत डॉक्टरों के परिजनों का सम्मान

रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

  1. सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं

  2. होम पेज पर ‘UP Police Constable Result 2024’ लिंक पर क्लिक करें

  3. अब लॉगिन पेज पर अपनी जानकारी भरें

  4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा

  5. रिजल्ट चेक करें और उसे डाउनलोड करें

  6. अंत में रिजल्ट का एक प्रिंट आउट निकाल लें

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *