Google Analytics Meta Pixel पेगासस पर हंगामा:स्पीकर की ओर फेंके पर्चे,10 सांसदों पर हो सकती है कार्रवाई - Ekhabri.com

पेगासस पर हंगामा:स्पीकर की ओर फेंके पर्चे,10 सांसदों पर हो सकती है कार्रवाई

नई दिल्ली। पेगासस जासूसी कांड, महंगाई और कृषि कानूनों के मुद्दे पर विपक्ष ने बुधवार को भी संसद में भारी हंगामा किया। लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने स्पीकर की तरफ पर्चे फेंके और खेला होबे के नारे लगाए। इसके चलते सदन की कार्यवाही पहले दोपहर 12.30 बजे तक और फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 2 बजे कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष ने फिर हंगामा शुरू कर दिया। ऐसे में कार्यवाही 3 बजे तक के लिए और फिर 4 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। 4 बजे सदन शुरू होने पर भी हंगामा नहीं रुका तो कार्यवाही गुरुवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सूत्रों के हवाले से कहना है कि स्पीकर की तरफ पर्चे उछालने और असम्मानजनक बर्ताव करने पर लोकसभा के 10 सांसदों को सदन से निलंबित किया जा सकता है। सांसद गुरजीत सिंह औजला, टीएन प्रथापन, मणिकम टैगोर, रवनीत सिंह बिट्टू, हिबी ईडेन, जोति मणि सेन्नमलई, सप्तगिरि संकर उलका, वी वैथिलिंगम और ए एम आरिफ का निलंबन हो सकता है। उधर राज्यसभा में भी कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके चलते कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। 12 बजे कार्यवाही फिर से शुरू हुई, लेकिन हंगामा जारी रहा। ऐसे में सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। 2 बजे कार्यवाही शुरू हुई तो सदन में जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन आॅफ चिल्ड्रेन) अमेंडमेंड बिल-2021 पास कर दिया गया। हालांकि लगातार शोर-शराबे के चलते सदन गुरुवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
14 विपक्षी दल एकजुट, राहुल बोले- पीछे नहीं हटेंगे
सदन के बाहर एक जैसी विचारधारा वाले 14 विपक्षी दलों ने एक अहम मीटिंग की और सरकार को घेरने की योजना बनाई। मीटिंग के बाद कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पेगासस जासूसी केस, महंगाई और किसानों के मुद्दे पर हम कोई समझौता नहीं करेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...