दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पांच युवा जिन्होंने अखिल भारतीय सिविल सेवा में परचम लहराया है। अपने अनुभवों को साझा करने के लिए शहर के बीआईटी आडिटोरियम में मौजूद रहेंगे। इस कार्यशाला में न केवल वे अपने अनुभव साझा करेंगे अपितु प्रतिभागियों के प्रश्न का उत्तर देंगे। यह पहला ऐसा मौका है जब छत्तीसगढ़ के इस साल के पांच टापर अपनी रणनीति साझा करने एक साथ एक ही जगह पर जुटे हों।
यूपीएससी में 45 वें स्थान पर चयनित श्रद्धा शुक्ला, 51 वें स्थान पर चयनित अक्षय पिल्लई, 199 वें स्थान पर चयनित पूजा साहू और 254 वें स्थान पर चयनित अभिषेक अग्रवाल तथा दिव्यांजलि जायसवाल 216 रैंक अपने अनुभव साझा करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई ने बताया कि कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें यूपीएससी परीक्षा में चयन के लिए जरूरी बुनियादी बातों के संबंध में सफल प्रतियोगी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
दिव्यांजलि जायसवाल
टापर्स बताएंगे कि उन्होंने परीक्षा के लिए समय प्रबंधन कैसे किया। राइटिंग स्किल किस तरह की हो। तैयारी के दौरान स्ट्रेस जो आता है उससे कैसे बचें। उल्लेखनीय है कि सेशन में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्रा अपने प्रश्न भी प्रतिभागियों के समक्ष रख सकेंगे। सेशन 3 बजे से आरंभ होगा और इसमें हर प्रतियोगी संक्षिप्त रूप से अपनी तैयारी के बारे में जानकारी देगा। इंटरव्यू की अपनी रणनीति साझा करेगा। अपने वैकल्पिक विषय के बारे में बताएगा। विशेष रूप से फोकस इस बात में होगा कि किस तरह की रणनीति अपनाने से थोड़े समय में ही अच्छी तैयारी हो सकती है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में यूपीएससी के नतीजों से इस बार युवाओं में काफी उत्साह है। प्रदेश के 12 प्रतियोगियों का चयन इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हुआ है।
जिले के प्रतियोगियों को लगातार बेहतरीन मार्गदर्शन मिलता रहे, इसके लिए कलेक्टर ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन कर रहे हैं। पिछली बार पीएससी परीक्षा के टापर्स ने कार्यशाला के माध्यम से अपने विचार साझा किये थे और इसका खासा लाभ शहर के युवाओं ने उठाया था। उल्लेखनीय है कि यह कार्यशाला पूरी तरह निःशुल्क है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले तथा इसके इच्छुक युवा इसका लाभ उठा सकते हैं। जिले में सिविल सेवाओं की तैयारी के लिए डीएमएफ के माध्यम से प्रशिक्षण जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है और इसकी दो बैच चल रही है।
अक्षय पिल्लई
लिंक के माध्यम से फेसबुक पेज से भी जुड़कर देख सकते हैं लाइव-
अभिषेक अग्रवाल
इसके लिए लिंक भी क्रिएट किया गया है जो https://fb.me/e/4y2YrMXme है। इसमें क्लिक कर 3 बजे से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...