रायपुर, अगस्त 2024: वेदांता एल्युमिनियम, जो दुनिया के सबसे बड़े एल्युमिनियम उत्पादकों में से एक है, ने फाबियो रॉबर्टो मार्टिंस को बिलेट्स का नया सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की है। इस भूमिका में, फाबियो एल्युमिनियम बिलेट्स प्रोडक्ट ग्रुप का नेतृत्व करेंगे, जहां उनका ध्यान उत्पादन दक्षता को बढ़ाने और उत्पाद की मूल्यवृद्धि पर रहेगा। वह कंपनी के कारोबार के लिए रणनीति निर्माण और क्रियान्वयन के साथ-साथ इनोवेशन और अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रचालन प्रबंधन भी देखेंगे।
फाबियो को एल्कोआ में 26 वर्षों से अधिक का अनुभव है, जहां उन्होंने कई नेतृत्वकारी पदों पर काम किया, हाल में वह प्रचालन निदेशक के रूप में कार्यरत थे। उनकी प्रचालन प्रबंधन और रणनीतिक योजना में विशेषज्ञता वेदांता एल्युमिनियम के बिलेट्स उत्पाद श्रेणी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
वेदांता एल्युमिनियम के सीईओ जॉन स्लेवन ने इस नियुक्ति पर कहा, “हमारे मूल्य-संवर्धित उत्पादों के पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए फाबियो के अनुभव का फायदा उठाने के लिए हम बहुत उत्साहित हैं। वेदांता बिलेट्स उत्पादन और निर्यात में पहले से ही भारत में अग्रणी है, और फाबियो का हमारे साथ जुड़ना इस स्थिति को और मजबूत करेगा।”
फाबियो मार्टिंस ने अपनी नियुक्ति पर कहा, “मैं वेदांता एल्युमिनियम के साथ जुड़कर बेहद उत्साहित हूं और बिलेट्स प्रोडक्ट ग्रुप की रणनीति, प्रचालन प्रदर्शन, और वाणिज्यिक निष्पादन का नेतृत्व करने के लिए तत्पर हूं। मेरा लक्ष्य वृद्धि और नवाचार को बढ़ावा देना है, साथ ही सस्टेनेबिलिटी को भी प्राथमिकता देना है।”
वेदांता एल्युमिनियम के लिए बिलेट्स प्रोडक्ट ग्रुप एक रणनीतिक महत्व का हिस्सा है। कंपनी के पास 580 किलो टन सालाना बिलेट कास्टिंग क्षमता है, जो वेदांता एल्युमिनियम को भारत का सबसे बड़ा एल्युमिनियम बिलेट्स उत्पादक और निर्यातक बनाता है। कंपनी का उच्च गुणवत्ता वाला बिलेट्स पोर्टफोलियो ऑटोमोटिव, बिल्डिंग, कंस्ट्रक्शन, ऊर्जा, और विभिन्न उद्योगों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
वेदांता लिमिटेड की इकाई वेदांता एल्युमिनियम, वित्तीय वर्ष 2024 में 23.7 लाख टन के उत्पादन के साथ भारत की सबसे बड़ी एल्युमिनियम उत्पादक कंपनी बनी रही। कंपनी को एल्युमिनियम उद्योग में एस एंड पी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट 2023 में वैश्विक स्तर पर पहली रैंकिंग मिली है, जो इसकी सस्टेनेबल विकास की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...