रायपुर, 29 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में जनजातीय समुदाय के समग्र विकास को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय स्थित महानदी भवन में आयोजित जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक में नक्सल मुक्त क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेज करने और “नियद नेल्ला नार 2.0” योजना को जल्द लागू करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर जैसे विशाल क्षेत्र, जो भौगोलिक दृष्टि से कई राज्यों से बड़ा है, लंबे समय तक विकास से वंचित रहा। अब वहां योजनाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है और बुनियादी सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है।
सरकार ने जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए देवगुड़ी और सरना स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। “धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना” के तहत हजारों गांवों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है, जबकि पीएम जनमन योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत किए गए हैं।
बैठक में “नियद नेल्ला नार योजना” की सफलता पर चर्चा करते हुए इसके अगले चरण “नियद नेल्ला नार 2.0” को जल्द शुरू करने की घोषणा की गई। इस योजना के तहत दूरस्थ इलाकों में बिजली, पानी, सड़क और राशन जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। साथ ही “मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर योजना” के जरिए लाखों लोगों की स्वास्थ्य जांच का कार्य जारी है।
मुख्यमंत्री ने जनजातीय भूमि के दीर्घकालीन लीज मामलों की जांच के निर्देश दिए और कुछ जनजातियों को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने के प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजने की बात कही। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रावासों की सीट बढ़ाने, बेहतर रखरखाव और शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में नक्सल मुक्त क्षेत्रों में बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था विकसित करने और खुले में कक्षाएं संचालित न करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधोसंरचना परियोजनाओं, विशेषकर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में देरी पर नाराजगी जताते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
सरकार का मानना है कि नक्सलवाद में कमी आने के बाद अब जनजातीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव हो पाया है। इससे स्थानीय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं और वे तेजी से मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।
बैठक में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और संबंधित विभागों के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...