Google Analytics Meta Pixel सुशासन शिविर से बदली तस्वीर, भारती यादव को शौचालय सुविधा मिली - Ekhabri.com

सुशासन शिविर से बदली तस्वीर, भारती यादव को शौचालय सुविधा मिली

रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इसी क्रम में विकासखंड तिल्दा नेवरा के ग्राम गुजरा (ग्राम पंचायत भुरसुदा) की निवासी भारती यादव की कहानी सुशासन शिविर की प्रभावशीलता को दर्शाती है।

 

भारती यादव पहले संयुक्त परिवार में रहती थीं, लेकिन परिवार बढ़ने के कारण उन्हें अलग घर में रहना पड़ा। नए घर में शौचालय की सुविधा नहीं होने से उन्हें रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते वे स्वयं शौचालय निर्माण कराने में सक्षम नहीं थीं।

 

इसी दौरान उन्हें ग्राम पंचायत में आयोजित सुशासन शिविर की जानकारी मिली, जहां आमजन अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन कर सकते हैं। भारती यादव ने शिविर में शौचालय निर्माण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।

 

आवेदन के परीक्षण के बाद उन्हें शौचालय निर्माण की स्वीकृति मिली और ग्राम पंचायत के माध्यम से उनके घर में शौचालय का निर्माण कराया गया। इसके साथ ही उन्हें 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

 

अब शौचालय बनने के बाद भारती यादव और उनके परिवार को स्वच्छता और सुविधा का लाभ मिल रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आया है।

 

राज्य सरकार द्वारा 1 मई 2026 से सुशासन तिहार 2026 का आयोजन भी शुरू किया जा रहा है, जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और योजनाओं के लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने की मारपीट, गांव में फैली सनसनी

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *