रायपुर । लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला प्रवास के दौरान सर्किट हाउस गौरेला मे गृह एवं लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से जिले कानून व्यवस्था की जानकारी ली। मंत्री साहू ने बैठक में ईएनसी लोक निर्माण विभाग को दूरभाष से निर्देश दिए कि जिले के विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यों को गुणवत्तापूर्ण करवाएं। बैठक में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिले के पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल से जिले के थाना, चौकी, लाइन में हो रहे क्राइम, बल की उपलब्धता इत्यादि विषयों पर जानकारी ली। गृह मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को बॉर्डर सीमा पर विशेष निगरानी रखते हुए जिले के आंतरिक क्षेत्रों में भी निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले मे थाना, चौकी के क्षेत्रों का परिसीमन करने के निर्देश दिए जिससे जनता को लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने जिले में बल की कमी के लिए पुलिस अधीक्षक को आवश्यक जानकारी भेजे जाने के निर्देश दिए।
ई श्रेणी पंजीयन के कार्यों की ली जानकारी
गृह मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत ई श्रेणी पंजीयन के कितने कार्य प्रगतिरत हंै। कितनों को काम दिया गया है इत्यादि विषयों पर विस्तार से जानकारी ली है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ली। गृह मंत्री ने कलेक्टर को समय-सीमा की बैठक में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों सहित अन्य कार्यों की नियमित समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जिले के ब्रिज निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्य, एनएचवाय सहित अन्य कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। बैठक में राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य मती अर्चना पोर्तें, जिला कलेक्टर सु नम्रता गांधी, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल सहित लोक निर्माण विभाग एवं पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 24, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें।...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर। शिक्षा से जुड़ा अहम फैसला लिया गया है, जिसके अंदर अब छत्तीसगढ़ में अगले शैक्षणिक सत्र से स्कूलों का नया सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में यह...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। अल-नीनो के संभावित प्रभाव के चलते इस वर्ष मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। राज्य सरकार सूखे की स्थिति से...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
June 24, 2026 /
दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कचांदूर गांव में वॉशिंग पाउडर की पैकिंग की आड़ में बड़ा अवैध धंधा किया जा रहा था। यहां छुपे तौर पर जर्दा युक्त गुटखा बनाने का काम चल रहा था। जब पुलिस को इस...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 24, 2026 /
रायपुर, 23 जून 2026। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वृक्षारोपण कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण के...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...